राशिफल

Rashifal 20 September: आज 3 राशि के जातकों पर रहेगा हनुमान जी का हाथ, मिलेगा परिश्रम का पूरा फल

हम आपको मंगलवार 20 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 20 September 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कोई नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार करने वालों को अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा। स्वास्थ्य में अत्यधिक चिंतन रोगों का कारण बन सकता है, इसलिए हंसी मजाक के साथ दिन को व्यतीत करना चाहिए। महिलायें अपने कर्तव्यों को लेकर चिन्तित रहेगी। आज आप किसी पुराने परिचित से अचानक ही मिल सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता मानसिक दबाव पैदा कर सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज खुद के बारे में ज्यादा चिंता न करें। परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने से कायाकल्प होगा। जो लोग नई नौकरी के लिए प्रयासरत है, उनको अपना नेटवर्क अपडेट रखना होगा। व्यापारी वर्ग सोशल नेटवर्किंग का लाभ उठाना होगा, साथ ही प्रसार-प्रचार पर भी फोकस करें। सोची-समझी रणनीति के तहत लिये गये फैसले फलीभूत होंगे। जो बात आपको सिर्फ आधी-अधूरी पता हो, उस पर किसी तरह का कोई फैसला या टिप्पणी न करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको बेवजह तनाव लेने की जरूरत नहीं है। किसी काम से अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई परेशानी हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपको अपने किसी परिजन से भी धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आप का मन दुखी होगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। एकाग्र होकर अपने कार्य क्षेत्र में लगे सफलता मिलने का योग बन रहा है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अच्छा महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा, कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। आपके घर मेहमानों का आगमन हो सकता है। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। छोटे बच्चे को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा। रोजमर्रा के कामों में फायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी के काम भी पूरे हो सकते हैं। परिवार में सुख समृद्धि लाने के लिए आज कुछ खुश धन व्यय कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

परिवार में सुख-शांति व धार्मिक माहौल बना रहेगा। व्यापारिक गतिविधियों से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। आप कार्यस्थल पर दूसरों की बातों को काटते हुए अपने विचार रखेंगे। इससे आप न चाहते हुए भी कई लोगों को अपने ख़िलाफ कर सकते हैं। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। व्यर्थ की चिंता न करें, मन को आराम मिलेगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके दिल-दिमाग में एक से ज्यादा विचार एक साथ चलते रहेंगे। आपके घर के कई सदस्य आपको ख़ुशी देने का प्रयास करेंगे और आप उनके प्रयास देख स्वयं भी घर के वातावरण को अनुकूल करने का प्रयत्न करते दिखाई देंगे। अविवाहितों के जीवन में आज प्रेम का प्रवेश हो सकता है। थोड़े सावधान रहें, लोगों की बातों में आकर खुद का नुकसान करवा सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। कार्यक्षमता में वृद्धि सम्भव है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको कोई उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिससे काम को लेकर अच्छे नतीजे प्राप्त करेंगे। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आपको खोया हुआ धन वापस मिलेगा और साथ ही साथ मालामाल होने के भी योग नजर आ रहे हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे। षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। कुछ नए और दिलचस्प लोगों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज वाणी में कटु शब्दों का प्रयोग न करें। विवाद हो सकता है। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। भाग्य आज आपके पक्ष में होगा जिससे काम जल्दी से और कम मेहनत से ही पूरे होंगे। स्वास्थ्य खराब मौसम की वजह से प्रभावित हो सकता है। आप चिड़चिड़े रहेंगे इसलिए आपको सावधान रहना चाहिए। दिन तेजी से निकल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको सफलता पाने के लिए कठोर परिश्रम और सचेत रहना होगा। दिन आपके लिए आर्थिक लाभ होने के संकेत कर रहा है। कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। सरकारी कामकाज पूर्ण होंगे और कार्य-व्यापार में भी अच्छी सफलता पाएंगे। आपके पास नए अधिग्रहण हो सकते हैं, जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे और आपकी संतुष्टि में वृद्धि करेंगे। आज वाद-विवाद होने से मनमुटाव हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि वाले विवादों और विवादित लोगों से दूर रहें। आसपास के कुछ लोगों का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। आज आपको आर्थिक क्षेत्र में नुकसान उठाना पड़ सकता है। निवेश सोच-समझकर करना होगा। बड़े आर्थिक फैसले लेते समय अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। कोई बड़ा उद्देश्य सिद्ध हो सकता है। किसी को धन देने के प्रति सचेत रहें। किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। विदेश संबंधी योजनाएं सफल हो सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज रुका हुआ धन प्राप्त होगा। धन मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। कार्यस्थल पर आपको इस तरह की बातों से बचने की आवश्यकता है अन्यथा इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं, तो अपने प्रेम का इजहार करने के लिए यह बहुत ही शुभ दिन है। विदेश यात्रा के योग हैं। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज जीवनसाथी के साथ आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। नौकरी के लिए प्रतियोगिता या उच्च अध्ययन में प्रवेश के लिए प्रयासरत जातकों को सफलता मिलेगी। व्यापारियों को अटके हुए कार्य को पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। निजी जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। आपकी धन संबंधी समस्याएं हल हो जाएंगी। आपके स्वास्थ्य पर आज मामूली प्रभाव पड़ सकता है।

आपने Rashifal 20 September 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 20 September 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 20 September 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button