बॉलीवुड

35 करोड़ के इस आलीशान घर में रहते हैं रणबीर-आलिया, शाहरुख़ की पत्नी गौरी का है इससे ख़ास कनेक्शन

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ऐसे में फिल्म देखने के बाद फैंस की इस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया सामने आई है। जहां कई लोगों ने फिल्म को पसंद किया तो कई लोगों ने इसे फ्लॉप बताया। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के आलीशान घर की कुछ स्पेशल तस्वीरें…

बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी। इनकी शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कुछ चुनिंदा मेहमान और कपूर खानदान शामिल हुआ था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रही थी। 5 साल तक डेट करने के बाद ही इस कपल ने शादी रचाई है। शादी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने मुंबई में उस जगह पर अपना आशियाना बनाया, जहां पर इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे रहते हैं। इसके अलावा यहां पर कई राजनेताओं का घर भी है।

ranbir alia

ranbir alia

दरअसल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने मुंबई के पाली हिल एरिया में आलीशान घर खरीदा जिसका नाम वास्तु है। हालांकि इस घर को रणबीर कपूर ने साल 2016 में ही खरीद लिया था। लेकिन इसकी तस्वीरें शादी के बाद सोशल मीडिया पर शेयर की। रिपोर्ट की मानें तो रणबीर और आलिया के इस खूबसूरत घर को शाहरुख खान की पत्नी और मशहूर डिजाइनर गौरी खान ने डिजाइन किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)


बता दे ये आलीशान बंगला करीब 2460 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है जिसकी कीमत पर 35 करोड़ से भी ज्यादा बताई जा रही है। पिछले दिनों आलिया ने अपने इस आलीशान घर से कुछ अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की थी जिसमें वह मस्ती भरे अंदाज में नजर आई थी।

ranbir alia

वायरल तस्वीरों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रणबीर और आलिया का घर काफी रॉयल है। वहीं उन्होंने रॉयल अंदाज में भी घर को डिजाइन करवाया है। इसके अलावा घर में रखी हर एक चीज बेशकीमती है।

ranbir alia

घर के लुक को कंप्लीट करने के लिए इन्होंने व्हाइट कलर से से दीवारे पैंट की हुई है। इसके अलावा अन्य दीवारों को कांच से तैयार किया गया है। ‌

ranbir alia

इसके अलावा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के लिविंग रूम को भी शानदार लुक दिया गया है। वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, आलिया के साथ रणबीर के घर वाले दिखाई दे रहे है। घर में वुडन फ्लोरिंग का काम किया गया है जो इस घर को और भी खूबसूरत बना रहा है।

ranbir alia

गौरतलब है कि शादी के बाद अब रणबीर और आलिया भट्ट मम्मी पापा भी बनने वाले हैं। इन दिनों आलिया अपना प्रेगनेंसी फेज इंजॉय कर रही है। वहीं उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।

Back to top button