दिलचस्प

प्यार की ताकत: नदी बन गई सड़क तो भी नहीं रुका प्रेमी जोड़ा, बाइक से पानी को चीरता हुआ आगे बड़ा

बेंगलुरु इन दिनों बाढ़ के हालातों से गुजर रहा है। भारी बारिश और पानी के जमा होने के चलते यहां की लाइफ अस्त-व्यस्त हो गई है। लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना मुश्किल हो रहा है। सड़कें नदी में तब्दील हो गई है। कुछ लोग तो ट्रैक्टर और बुलडोजर से ऑफिस जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच पानी की लहरों को बाइक से चीरते गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड सोशल मीडिया पर बड़े वायरल हो रहे हैं।

नदी बन चुकी सकड़ पर बाइक दौड़ाता दिखा कपल

कहते हैं प्यार में बड़ी ताकत होती है। इस ताकत का ताजा उदाहरण इस वायरल वीडियो में देखने को मिला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का और लड़की एक बाइक पर बैठ नदी बन चुकी सड़क पर से गुजर रहे हैं। सामान्यतः इतने अधिक पानी में कार को भी चलने में दिक्कत होती है। लेकिन ये कपल अपनी बाइक पर बड़ी आसानी से पानी को चीरते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इनकी बाइक फुल रफ्तार से पानी से भरी सड़क पर चल रही है। हमे सिर्फ बाइक का ऊपरी हिस्सा दिखाई देता है।

लोगों का कहना है कि ये प्यार की ताकत है जो बाइक इतने पानी में भी इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है। हालांकि कुछ लोगों ने कहा कि ये जरूरी नहीं कि लड़का और लड़की गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड ही हो। कोई लड़का अपने परिवार की किसी सदस्या जैसे बहन को छोड़ने भी जा सकता है। एक यूजर ने पॉइंट आउट किया कि लड़की लड़के से बहुत चिपककर नहीं बैठी है। इसलिए शायद ये प्रेमी प्रेमिका नहीं है।

वैसे यह वीडियो बेंगलुरु का है भी या नहीं इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। लेकिन सोशल मीडिया पर इसे बेंगलुरु का बताकर शेयर किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को देख काफी चटखारे ले रहे हैं। तो चलिए आप भी बिना किसी देरी के इस वीडियो को देख लीजिए।

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by memes comedy (@ghantaa)

यहां देखें बाढ़ से जुड़े कुछ और मजेदार वीडियो


यहां लोग इतनी बाढ़ के बावजूद काम पर जा रहे हैं। लेकिन वहाँ जाने के लिए ट्रैक्टर और बुलडोजर जैसे बड़े वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स घर में पानी भर जाने पर उसमें स्विमिंग पूल की तरह तैर रहा है।

Back to top button