अध्यात्म

कुंवारी लड़कियां करवा चौथ रखे तो भूलकर भी ना करें ये 4 गलतियां, फायदे की जगह हो जाएगा नुकसान

करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत हर सुहागन महिला के लिए बड़ा खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यह व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाया जाता है। इसे रखने से नया सिर्फ पति की उम्र लंबी होती है बल्कि शादीशुदा जीवन में भी खुशहाली आती है।

करवा चौथ तिथि और चांद का समय

इस वर्ष करवा चौथ का त्योहार (Karwa Chauth 2022 Kab Hai) 13 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है। इस दिन सभी महिलाओं को चांद दिखने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस चांद को अर्घ्य देने के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। इस बार के करवा चौथ पर चांद रात 8 बजकर 9 मिनट पर उदित होगा।

कुंवारी लड़कियों के करवा चौथ नियम

अधिकतर लोगों को लगता है कि करवा चौथ का व्रत सिर्फ शादीशुदा महिलाएं ही रखती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। अविवाहित महिलाएं भी इस व्रत को रख सकती है। हालांकि उनके लिए व्रत के नियम कुछ अलग होते हैं। तो चलिए कुंवारी लड़कियों के करवा चौथ नियमों को जान लेते हैं।

1. जैसा कि आप सभी जानते हैं। शादीशुदा महिलाएं जब करवाचौथ का व्रत रखती हैं तो वह निर्जला व्रत करती हैं। यानि वह इस व्रत में खाना तो छोड़िए जल तक ग्रहण नहीं करती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियों को करवाचौथ पर निर्जला व्रत रखने की जरूरत नहीं होती है। वह साधारण व्रत रख सकती हैं। यानि वे इस व्रत में फलाहार का सेवन कर सकती हैं।

2. सुहागन महिलाएं चांद को जल चढ़ाकर अपना व्रत खोलती हैं। लेकिन कुंवारी महिलाओं को चांद की बजाए तारों को जल देकर व्रत का पारण करना चाहिए। चंद्रमा को अर्घ्य शादी के बाद ही दिया जाता है। इस दिन आपको भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करना चाहिए।

3. सुहागन महिलाएं अक्सर करवा चौथ पर छलनी से चांद देखकर अर्घ्य देती हैं और अपना व्रत खोलती हैं। हालांकि कुंवारी लड़कियों को व्रत खोलने के लिए छलनी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उसे सामान्य तरीके से तारों को देखकर अपना व्रत खोलना चाहिए।

4. शादीशुदा महिलाएं करवा चौथ की पूजा के दौरान थाली घुमाने और करवा बदलने की रस्म करती हैं। हालांकि ये सभी चीजें अविवाहित महिलाओं को नहीं करनी चाहिए। उन्हें ये चीजें शादी के बाद ही करना चाहिए।

यदि कोई कुंवारी लड़की इन सभी नियमों का पालन करते हुए करवा चौथ का व्रत करती हैं तो उसे एक अच्छा पति मिलता है। उसकी शादी जल्द होती है। वह एक सुख वैवाहिक जीवन व्यतीत करती है।

Back to top button