समाचार

छोटे भाई का खास ख्याल रखती थी नई नवेली बीवी, पति को लगा दोनों के संबंध है, कर दिया काण्ड

शक और शराब इन दोनों का कॉम्बिनेशन बड़ा ही खतरनाक होता है। शराब के नशे में इंसान अपना होश खो बैठता है। उसे सही और गलत की समझ नहीं रहती है। वहीं पार्टनर पर शक आपके गुस्से को सातवे आसमान पर ले जाता है। फिर आप किसी भी हद तक चले जाते हैं। अब दिल्ली से सटे गाजियाबाद जिले की यह हैरतअंगेज घटना ही ले लीजिए। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को छोटे भाई से प्रेम संबंध के शक के चलते मौत के घाट उतार दिया।

नई नवेली बीवी पर शक करता था पति

यह मामला मसूरी थाना इलाके के मिसलगढ़ी का है। यहां रहने वाली 24 वर्षीय टीना नाम की नवविवाहिता की पति सोमवार सुबह 4 बजे हत्या हो गई। हत्या करने वाला उसकी ही पति गौरव (26) था। गौरव एनएच-9 स्थित एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास कृष्णम नाम से कैफे चलाता है। उसकी नौ महीने पहले दिसंबर 2021 में टीना से शादी हुई थी।

गौरव के अनुसार टीना उससे प्यार नहीं करती थी। बल्कि वह उसके छोटे भाई का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखा करती थी। इससे गौरव को शक हुआ कि दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा है। हालांकि उसे इसके कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले। टीना को गौरव का शराब पीकर आना भी पसंद नहीं था। इस बात को लेकर भी दोनों में बहुत झगड़ा होता था।

नींद से उठाकर उतारा मौत के घाट

गौरव हर हाल में टीना से अलग होना चाहता था। इसलिए वह दो दिन पहले ही घर से भागकर जयपुर चला गया था। लेकिन रविवार को उसके घर वाले उसे वापस ले आए। रात में उसने फिर से शराब पी रखी थी। उसने सोच लिया कि वह ऐसे तो टीना से अलग नहीं हो सकता है। इसलिए उसने टीना को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया।

सोमवार सुबह करीब 4 बजे गौरव की नींद खुल गई। तब टीना सो रही थी। गौरव ने उसे उठाया और मारपीट करने लगा। उसने पहले बेसबॉल बेट से टीना का सिर फोड़ दिया। इसके बाद चुनरी लेकर टीना का गला भी घोंट दिया। पत्नी की हत्या कर पांच बजे वह घर से भाग गया। फिर साढ़े पांच बजे गोविंदपुरम के पार्क में खून से लथपथ हालत में मिला। उसे एक परिचित ने देखा। उसने इसकी जानकारी उसके घर और पुलिस को दी।

6 बजे के आसपास गौरव के घरवाले ताला लगाकर भाग गए। वहीं पुलिस गौरव के घर करीब 7 बजे पहुंची। इसके कुछ देर बाद पुलिस ने गौरव को पकड़ लिया। जब उसका शराब का नशा उतरा तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। साथ ही पत्नी को मारने की वजह उसके किसी और से संबंध होने के शक को बताया।

Back to top button