बॉलीवुड

एक हाथ में बेटी, दूसरे में गणपती बप्पा, अल्लू अर्जुन के गणेश विसर्जन ने जीता फैंस का दिल -Video

इन दिनों पूरा देश गणेशजी के उत्सव में डूबा हुआ है। 31 अगस्त से शुरू हुआ बप्पा का ये पर्व अब समाप्त होने वाला है। वैसे तो दस दिनों के बाद गणपती विसर्जन किया जाता है। लेकिन कुछ लोग 3, 5 और 7 दिनों के बाद भी गणेशजी को विदा कर देते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में भी कई लोगों ने घर पर गणेशजी बैठाए थे। इनमें से कइयों ने उनका विसर्जन भी कर दिया। ‘पुष्पा’ फेम साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) भी हाल ही में गणेशजी को अंतिम विदाई देते नजर आए।

बेटी को गोद में लेकर बप्पा को विद करते दिखे अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन 31 अगस्त को अपने घर गणेशजी लाए थे। इस दौरान उनके पूरे परिवार ने बप्पा की बहुत पूजा पाठ की। अब हाल ही में उन्होंने बप्पा को अपने घर से धूमधाम से विदा किया। इस दौरान सबकी निगाहें अल्लू अर्जुन की गोद में बैठी उनकी नन्हीं बेटी आरह पर टिकी रही। इस उत्सव को आरह ने भी खूब इन्जॉय किया। वह अपने पापा की गोद में बैठे-बैठे गणपती बप्पा मोरिया के जयकारे लगाती नजर आई।

गणपती विसर्जन का यह वीडियो खुद पुष्पा: द राइज (Pushpa: The Rise) के स्टार अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘गणपती बप्पा मोरिया।’ वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन ने एक हाथ में बप्पा पकड़े हुए हैं तो दूसरे में अपनी बेटी को उठाया है। वह इस दौरान जमीन पर नारियल भी फोड़ते हैं। इसके बाद बेटी संग ढोलक की धुन पर थिरकते भी हैं।

लोगों को पसंद आया बाप-बेटी का स्टाइल

अल्लू अर्जुन और उनकी बेटी का यह वीडियो फैंस खूब एन्जॉय कर रहे हैं। इसे अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर दिलचस्प कमेंट्स भी आ रही है। एक यूजर ने लिखा ‘बहुत ही शानदार नजारा। गणपती बप्पा मोरिया।’ तो वहीं दूसरे ने कहा ‘आपकी बेटी बड़ी क्यूट है। उसे भी बप्पा की भक्ति में लीन होता देख अच्छा लगा।’ फिर एक यूजर कहने लगा ‘ये होते हैं संस्कार। अल्लू अर्जुन बचपन से अपनी बेटी को सभी त्योहारों में धूमधाम से शामिल कर रहे हैं।’

यहां देखें अल्लू अर्जुन के गणपती बप्पा की विदाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Allu Arjun (@alluarjunonline)

सोशल मीडिया पर पॉपुलर है अल्लू अर्जुन की बेटी

अल्लू अर्जुन फैंस के बीच हमेशा अपनी सिम्पलिसिटी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 2011 में स्नेहा रेड्डी से शादी की थी। इस शादी से उन्हें 2016 में बेटी अराह हुई। उनका एक बेटा भी है जिसका नाम आयान है। उसका जन्म 2014 में हुआ था। अल्लू अर्जुन की बेटी अराह सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर है।

अल्लू अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी संग तस्वीरें साझा करते रहते हैं। उनकी बेटी एक आगामी फिल्म में पापा अल्लू अर्जुन संग स्क्रीन भी शेयर करती नजर आएगी। वहीं पुष्पा के सेकंड पार्ट की शूटिंग भी शुरू हो गई है। इस फिल्म का सकेंड पार्ट दिसंबर 2023 में रिलीज होगा।

Back to top button
?>