राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह गणपति बप्पा चमकाएंगे इन आठ राशियों की किस्मत, होगा भारी लाभ

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 5 सितंबर से 11 सितंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

mesh

मेष राशि वालों को ऑफिस में कठिन और असंभव परिस्थितियों से जूझना पड़ेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपके लिए नई उपलब्धियों का निर्माण करेगी। आप अपने आर्थिक हालातों को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आपके दुश्मन आप पर हावी हो सकते हैं। संतान के किसी गतिविधि अथवा संगति को लेकर चिंता रह सकती है। पारिवारिक मुश्किले सुलझाने में आपके प्रयास सफल होंगे।

प्यार के विषय में : पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। पार्टनर को आपकी जरूरत है।

करियर के विषय में : नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की का योग बन रहा है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।

हेल्थ के विषय में : पेट और मोटापे की समस्या से परेशानी होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus

इस सप्ताह आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी चीज़ के बारे में नकारात्मक न सोचें। पैसों की बात करें तो बिना सोचे समझे जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें अन्यथा आपके भविष्य की योजनाओं में बाधाएं आ सकती हैं। यदि आप किसी की सलाह मानते हैं, तो आप एक समस्या में उतर सकते हैं। आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। वाहन चलाते समय खास सावधानी रखनी होगी।

प्यार के विषय में : यह सप्ताह लव लाइफ में आपके लिए यादगार रहेगा। प्यार बना रहेगा।

करियर के विषय में : बिजनेस और कार्यक्षेत्र में अच्छा फायदा मिल सकता है।

हेल्थ के विषय में : सर्वाइकल के मरीज योग और एक्साइज दिनचर्या में शामिल करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह कुछ कार्यों में अनावश्‍यक परिश्रम संभव है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपका बड़ा आर्थिक नुकसान होने की प्रबल संभावना है। यह सब आपके जल्दबाजी में लिए हुए फैसलों का नतीजा है। कानूनी कार्यों में जल्‍दबाजी न करें। अपने संपर्क सूत्रों का दायरा की और अधिक बढ़ाएं।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में सुख शांति आएगी। साथ ही रोमांस की भी वापसी होगी।

करियर के विषय में : कारोबार और नौकरी में लोगों पर आपका प्रभाव जमेगा।

हेल्थ के विषय में : बीमारी में लगातार लापरवाही गंभीर संकट की ओर ले जा सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस हफ्ते आप अपनी नौकरी से संबंधित असाइनमेंट के बारे में चिंतित रह सकते हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बेवजह की नोक-झोंक करने से बचें, तो वहीं सप्ताह के अंत तक बॉस के आदेशों की किसी रूप में अनदेखी न करें। कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। संतान से सहयोग मिल सकता है, लेकिन विवादों से दूर रहें। काम में असंतोष हो सकता है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ बेहतर होने की संभावना है, साथी की भावनाओं का ख्याल रखें।

करियर के विषय में : व्यापार में अवैधानिक प्रस्ताव मिलेंगे, नौकरी में तनाव रह सकता है।

हेल्थ के विषय में : सुस्ती दूर होगी। ताजगी महसूस होगी और काम करने की ऊर्जा आएगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo

सिंह राशि वालों को अपने पेशेवर और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है खासतौर पर इस समय बच्चों पर आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। युवाओं को भागदौड़ वाले कामों में व्यस्तता रहेगी, साथ ही कुछ नया करने की प्लानिंग करनी चाहिए। स्वयं के कार्य से सबको प्रसन्न करने में सफल होंगे। प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का मौका प्राप्त होगा।

प्यार के विषय में : साथी से सहयोग नहीं मिलेगा एवं वैवाहिक प्रस्ताव रद्द हो सकते हैं।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आपको नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे।

हेल्थ के विषय में : बी पी और श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Virgo

व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े मुनाफे की प्राप्ति के लिए अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ जरूरी बदलाव करने की सलाह दी जाती है। मित्रों के साथ समय बितायेंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा। यदि हाल ही में आपने नया व्यापार शुरु किया है तो आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने कार्यों के प्रति जागरूक रहें।

प्यार के विषय में : दाम्पत्य जीवन अच्छा बना रहेगा। लवमेट्स एक दूसरे की तारीफ करेंगे।

करियर के विषय में : मेडिकल और कानूनी पढ़ाई करने वालों के लिए सप्ताह के सातों दिन अच्छे रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है, लापरवाही से सेहत बिगड़ सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस हफ्ते आय में वृद्धि होगी और काम भी समय पर होंगे, नाराज़ लोग पक्ष में आ सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं और हाल ही में आपकी तरक्की हुई है तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अपने प्रदर्शन में जरा सी भी गिरावट न आने दें। किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा व्यर्थ ही आपकी आलोचना करने से आपका मन आहत होगा।

प्यार के विषय में : यदि आपके साथी को आपसे किसी प्रकार की शिकायत है तो उनकी शिकायत को दूर करें।

करियर के विषय में : व्यापारिक कार्यों में व्यवधान एवं नौकरी में विवाद संभव है।

हेल्थ के विषय में : पेट सम्बंधित व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वाले सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाये रखें। माता का सहयोग प्राप्त होगा और न्यायलयीन विवाद सुलझेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो अपने पार्टनर से किसी जरूरी मुद्दे पर बात करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई मनमाफिक पद मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग पैसों का लेन-देन सावधानी से करें।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ मनमुटाव दूर होगा और आपको अपने प्रिय का सहयोग मिलेगा।

करियर के विषय में : अतिरिक्त जिम्मेदारी आप खुद अपने सिर ले सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस आएगा।

हेल्थ के विषय में : मांसपेशियों को आराम देने के लिए शरीर की तेल से मालिश करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपको अतिरिक्त धन कमाने का मौका मिल सकता है। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा और भाइयों से सहयोग की प्राप्ति होगी। वरिष्ठों की सलाह पर ध्यान दें तो नुकसान से बच सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर का वातावरण आज काफी अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में विरोधियों से बहुत सावधान रहना होगा अन्यथा वे आपको किसी झूठे आरोपों में फंसा सकते हैं।

प्यार के विषय में : पैसों को लेकर पार्टनर से अनबन होने के योग बन रहे हैं।

करियर के विषय में : मेहनत से किये हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। आपको समय का सदुपयोग करना होगा।

हेल्थ के विषय में : कार्यभार की अधिकता से शारीरिक स्फूर्ति तथा मानसिक उल्लास में कमी आ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी बुद्धि विवेक, नए- नए कार्यों की खोज करने में लगेगी। संतान से सुख एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। विरोधी को समझाने में सफल होंगे और कोई बड़ी सफलता भी हाथ लग सकती है। आलस्य इस सप्ताह आप पर हावी रह सकता है, जिसके कारण आपके द्वारा लापरवाही भी संभव है। जिसका सीधा असर आपके करियर व व्यवसाय पर पड़ेगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपका प्रेम संबंध पहले से और भी गहरा होगा।

करियर के विषय में : आर्थिक योजनाओं को ठीक से संपन्न कर सकेंगे। काम के लिए बाहर जाना हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : अगर आपको किडनी से संबंधित कोई बीमारी है तो जरा सी भी लापरवाही न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आप अधिकांश क्रियाकलापों में लिप्त रहेंगे। नए लाभकारी संपर्क बन सकते हैं और योजनाएं सफल हो सकती हैं। आध्यात्म से तत्व ज्ञान की वृद्धि होगी। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। किसी के लिए नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। व्यय की अधिकता बनी रहेगी और सभी ओर से सहयोग बना रहेगा। मन उदासीन रहेगा और आलस आ सकता है।

प्यार के विषय में : साथी के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे, जिससे आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

करियर के विषय में : बिज़नेस में पार्टनरशिप करने वाले अपने पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखें।

हेल्थ के विषय में : रक्तचाप एवं अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस हफ्ते आपमें अपने कार्य के प्रति लगन रहेगी एवं रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। यदि आप अपने गुस्से और मानसिक तनाव को नियंत्रित करते हैं, तो आप बहुत बेहतर करेंगे। आप नए-नए कार्यों में विनियोग करेंगे। आपके परिवार में मनमुटाव की स्थिति रहेगी। निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। विवादों से बचें और नए लोगों से संबंध जोडऩे के पहले पूर्ण विचार करें।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

करियर के विषय में : वित्तीय मामलों औसत रहेंगे। आप संपत्ति खरीदने की योजना भी बना सकते है।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे।

आपने साप्ताहिक राशिफल 5 सितंबर से 11 सितंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 5 सितंबर से 11 सितंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 5 सितंबर से 11 सितंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button