बॉलीवुडसमाचार

गिरफ़्तारी के बाद केआरके की तबीयत ख़राब, उठा सीने में दर्द, इस ट्वीट के चलते गए जेल

फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान यानी कि केआरके को मुंबई के मलाड पुलिस ने 2020 में एक विवादित ट्वीट को लेकर गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि केआरके को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने के बाद गिरफ्तार किया गया जिसके बाद उन्हें सीधे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। लेकिन इसी बीच खबर आई है कि गिरफ्तारी के बाद केआरके को सीने में दर्द उठा जिसके बाद उन्हें मुंबई के शताब्दी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

एयरपोर्ट से सीधे जेल पहुंचे केआरके

गौरतलब है कि, कमाल आर खान की गिरफ्तारी साल 2020 में विवादित ट्वीट के केस की वजह से हुई है। उन्होंने मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर, इरफान खान और धर्म को लेकर भी कुछ विवादित ट्वीट किए थे जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी गई थी।

krk

इसके बाद उन्हें बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया जहां पर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया गया। लेकिन जैसे ही केआरके को न्यायिक हिरासत में ले जाया गया तो अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट की माने तो केआरके को सीने में दर्द उठा।

बता दें, केआरके के खिलाफ युवा सेना के सदस्य राहुल कनाल ने शिकायत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि, “मेरी शिकायत पर कमाल आर खान को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई पुलिस के इस एक्शन का मैं वेलकम करता हूं। वह सोशल मीडिया पर अपमानजनक कमेंट्स करता है और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल करता है। इस तरह का बर्ताव समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। उसे गिरफ्तार करके मुंबई पुलिस ने ऐसे लोगों को एक स्ट्रॉन्ग मैसेज दिया है।”

krk

सलमान खान, आमिर, शाहरुख़ खान से ले चुके हैं पन्गा

हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं था जब केआरके किसी विवाद में फंसे हो। वह अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स के लिए चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में आमिर, सलमान, शाहरुख जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ पंगा ले चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि एक बार तो सलमान खान ने खुद केआरके को सबक सिखाया था।

krk

लेकिन इसके बावजूद केआरके हमेशा सलमान से पंगा लेते नजर आए हैं। हाल ही में केआरके ने अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ पर भी नेगेटिव रिव्यू दिया था। बता दें कि केआरके ने साल 2005 में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘सितम’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वह कई अन्य हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है।

Back to top button