राशिफल

Rashifal 26 August: सिंह व मकर समेत 5 राशियो के लिए लकी है शुक्रवार का दिन, अच्छा समाचार मिलेगा

हम आपको शुक्रवार 26 अगस्त का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 26 August 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज धन लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपनी योग्यता को साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का सुचारु रूप से लाभ उठायेंगे। आज के दिन आप बुद्धिमत्तापूर्ण कार्य को भली प्रकार संभालकर चलने में सफल होंगे। यदि आप कलाक्षेत्र में रूचि रखते हैं तो हो सकता है आपको प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर प्राप्त हो। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को कम मेहनत में ज्यादा फायदा होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

समय बहुत मूल्यवान है, विद्यार्थी वर्ग अपने समय का सही सदुपयोग करने की कोशिश करें। सरकारी नौकरी कर रहें, लोगों को तेजी से अपने कार्य को पूरा करने पर ध्यान देना होगा। यदि किसी प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं तो कोशिश करें कि कई कार्य जल्द ही पूरा हो जाए। परिवार या रिश्तेदारों की वजह से आपका मूड भी खराब हो सकता है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। विद्यार्थियों को अध्यापक के मान-सम्मान में कमी नहीं रखनी चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कारोबार में निवेश लाभदायक होगा। पदोन्नति के साथ सम्मान मिल सकता है। पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान के विवाह समन्धित समस्या रहेगी। पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। अनाज तिलहन व्यवसायियो के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। आप अपनी वाणी व व्यवहार से सभी को प्रभावित करेंगे। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। क्रोध पर संयम रखना अति आवश्यक है। व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें। जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें। अपने आपको संभाले और संगति बदलें। भविष्य की काफी चिंता सताएगी। शाम होने तक कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। आने वाला समय आपके लिए लाइफ चेंजिंग साबित होने वाला है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और कर्ज लेने से पहले एकबार अपने परिवार से विचार-विमर्श कर लें। कार्यक्षेत्र में इस वक्त बदलाव के संकेत हैं, कोई भी काम सोच समझकर आगे बढ़ाएं। किसी ख़बसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। मानसिक शांति मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके कौशल की अत्यधिक सराहना की जाएगी। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियों बढ़ सकती हैं। छात्रों की व्यावहारिक सोच उन्नति में सहायक होगी। व्यापार में आपको लाभ के नए ऑफर भी मिल सकते हैं। परिवार में सद्भाव स्थापित होगा और संतान पर आपको गर्व होगा। आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिसके कारण आप तनाव महसूस कर सकते हैं। आपका रुका हुआ धन हाथ में आने की संभावना बन रही है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप व्यवसाय को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। भावनात्मक संतुलन भी बना रहेगा। एक नए व्यक्ति के साथ एक बहुत ही दिलचस्प मुलाकात होगी जिसे आप जीवन भर याद रखेंगे। संपर्क क्षेत्र बेहतर रहेगा। शादीशुदा लोगों को आज अपनी संतान की शिक्षा और नौकरी से संबंधित कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। दिन भ्रम और तनाव से भरा रहेगा। ऑफिस में काम के बहुत दबाव का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

साझेदारी से लाभ होगा। अचानक कोई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। जीवन साथी से सहयोग मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को पद लाभ के योग हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। मसालेदार खाने से सेहत बिगड़ सकती है। वाणी पर भी नियंत्रण रखें। दुर्घटना के योग बन रहे हैं। आप बौद्धिक और आध्यात्मिक लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं जिससे आप अपनी आत्मा के करीब महसूस करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज भाग्‍य आपका साथ देगा। नौकरी के क्षेत्र में चल रहा प्रयास आज सफल होगा, इससे आपके माता पिता को गौरव महसूस होगा। आपके प्रेम एवं व्यवसाय की स्थिति ठीक है, परन्तु स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। गृह कलह के कारण घर का तापमान बढ़ा रहेगा, परन्तु शुभ समाचार की भी प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्गों के लिए दिन अनुकूल साबित होने वाला है। कुछ बड़े सरकारी कार्य सही समय पर होते देखने को मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। जिस चीज की आवश्यकता होगी उसकी उपलब्धता होगी और आप सितारों की तरह चमकेंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे और रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। परिवार में अधिक समय बिताएंगे और घर की जरूरतों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। निवेश करने के लिए समय अनुकूल पुराना कर चुकाने में आप सफलता हासिल करेंगे। रुका हुआ धन आपको वापस मिलेगा और आय के नवीन श्रोत भी बनेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आय के साधनों में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। व्यापारिक लाभ मिलेगा, रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। परन्तु अभी कोई नया कार्य शुरू नहीं कीजिएगा। पैसे के लेनदेन में किसी भी तरह की लापरवाही बिलकुल न बरतें और न ही किसी प्यार के रिश्ते को व्यर्थ में बिगाड़ते चले जाएँ। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के भविष्य के लिए यदि कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो समय उत्तम है। संतान के साथ समय व्यतीत करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

ससुराल पक्ष से संबंधों में मधुरता रहेगी और परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। आप जिस किसी से प्यार करते हैं, उसके साथ बिताया गया समय आपको और करीब लाएगा। आज जंक फूड के सेवन से बचना होगा। घर में साफ-सफाई का अभियान चलना चाहिए खासकर बाथरूम साफ रहें इस पर विशेष ध्यान दें। परिवार के साथ मिष्टान्न भोजन का आनंद लेंगे। मानसिक रूप से अपने को काफी मजबूत महसूस करेंगे बड़े निर्णय ले सकेंगे।

आपने Rashifal 26 August 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 26 August 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 26 August 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button