समाचार

झूक गया चीन : भारत के 7 ‘पाप’ गिनाने वाला चीनी मीडिया अब दे रहा है ‘दोस्ती की दुहाई’ – देखें वीडियो

नई दिल्ली – डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच जारी तनाव पर शुरु से ही युद्ध की धमकी देने वाला चीनी मीडिया के सुर बदल गये हैं। हाल ही में इसी चैनल ने अपने एक शो में भारत के 7 पाप गिनवाते हुए भारत का मजाक उड़ाया था। लेकिन, अब चीनी मीडिया हाउस शिन्हुआ न्यूज (Xinhua News Agency) जो अभी तक भारत के खिलाफ जहर उगल रहा था वह दोस्ती की दुहाई दे रहा है। Video on India china doklam issue.

 

क्या है इस नये चीनी वीडियो में?

चीनी मीडिया हाउस शिन्हुआ न्यूज का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें कहा गया है, ‘डोकलाम को लेकर बीते दो महीनों से भी ज्यादा समय से भारत और चीन के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। 18 जून को भारतीय सेना के जवानों ने दो बुलडोजर और हथियारों समेत सिक्किम बार्डर पार कर चीनी क्षेत्र में दाख़िल हुए। चीन को रोड़ बनाने रोकने के कारण दोनों देशों के बीच विवाद पैदा हुआ।’

 

वीडियो में कही गई भारत-चीन संस्कृति इतिहास की बात

जो नया वीडियो सामने आया है उसमें चीनी मीडिया का सुर बदला हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में कहा गया है, ‘चीन और भारत दुनिया की दो सबसे पुरानी सभ्यताएं हैं। ये दोनों देश इतिहास में कभी भी प्रतिद्वंदी नहीं रहे हैं। चीन-भारत का संबंध ऐतिहासिक रहा है।’ वीडियो में भारत को अपनी सेनाओं को चीनी सीमा से वापस बुलाने के लिए भी कहा गया है। साथ ही दोनों देशों को मिल-जुलकर रहने कि सलाह भी दी गई है।

 

क्या है डोकलाम विवाद?

भारत और चीन के बीच ये विवाद 16 जून को उस वक्त शुरू हुआ था, जब भारतीय सैनिकों ने डोकलाम में चीनी सैनिकों को सड़क बनाने से रोक दिया था। इसपर चीन ने कहा था कि वह अपने इलाके में सड़क बना रहा है। चीन डोकलाम को अपने डोंगलांग रीजन का हिस्सा बताता है। चीन के सड़क बनाने से भारत की सुरक्षा को गंभीर खतरा है। इस रोड लिंक से चीन को भारत पर एक बड़ी सैन्य सुविधा हासिल होगी। इसलिए भारत इसका विरोध कर रहा है।

 

देखें वीडियो –

 

Back to top button