बॉलीवुड

‘बंदूक चलेगी, तेरी बंदूक चलेगी’ पर जमकर नाची सपना, लटके झटके देख बूढ़े भी नाचने लगे, देखें Video

भारत में लोगों को डांस करने और देखने दोनों का ही बड़ा शौक है। जब लटके झटके वाले देहाती डांस की बात आती है तो हरियाणा की डांसर्स कमाल दिखाती हैं। वैसे हरियाणवी गानों पर डांस करने में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) बड़ी माहिर है। वे बीते 14 सालों से डांस कर लोगों का मनोरंजन कर रही हैं।

सपना ने अपने डांस करियर की शुरुआत गांव देहातों में स्टेज पर नाच गाकर की थी। धीरे-धीरे सपना के लटके झटके सिर्फ हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में पॉपुलर हो गए। फिर उन्हें बिग बॉस में आने का मौका मिला। यहां से उनकी किस्मत पलट गई। पूरा देश ये जान गया कि आखिर सपना चौधरी कौन है। फिर सपना को बॉलीवुड फिल्मों में नाचने के ऑफर भी मिलने लगे।

सपना ने डांस करते हुए चलाई बंदूक

अब सपना कई बड़े बड़े इवेंट्स में भी नाचती है। यहां वह कुछ घंटे नाचने के लाखों रुपए चार्ज करती हैं। सपना के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब धमाल मचाते हैं। खासकर यूट्यूब पर उनके डांस को लाखों करोड़ों लोग देखते हैं। यूट्यूब पर उनके कई डांस वीडियोज भरे हुए हैं। ऐसा ही एक डांस वीडियो है ‘बंदूक चलेगी, तेरी बंदूक चलेगी।’ इस गाने में राहुल पुत्थी ने अपनी आवाज दी है।

इस गाने पर सपना ने हरे रंग का सलवार सूट पहन बहुत ही शानदार डांस किया। उन्होंने स्टेज पर ऐसे लटके झटके दिखाए कि हर कोई उनकी अदाओं का कायल हो गया। सभी की निगाहें सपना पर फेविकोल सी चिपक गई। हर कोई बस उन्हें घंटों निहारता रहने की इच्छा करने लगा। सपना ने इस दौरान अपने हाथों से बंदूक भी चलाई। अब उनका यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल भी हो रहा है।

लोग हुए सपना के लटकों झटकों के दीवाने

सपना के इस डांस को देख लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “कुछ भी बोलो। डांस करने में सपना चौधरी को कोई टक्कर नहीं दे सकता है।” फिर दूसरे यूजर ने लिखा “सपना ने इस बार स्टेज पर सच में आग लगा दी। उनके जैसा शानदार डांस कोई नहीं कर सकता।” एक और यूजर लिखता है “सपना में एक अलग ही बात है। उन्हें बार-बार देखते रहने का मन करता है।”

यहां देखें सपना का डांस

सपना की निजी जिंदगी की बात करें तो वे अब शादी कर सेटल हो चुकी हैं। उन्होंने 24 जनवरी, 2020 को वीर साहू से चंडीगढ़ में शादी की थी। वीर हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्री में गायक और एक्टर हैं। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम पोरस है। दिलचस्प बात ये है कि सपना ने अपनी शादी और प्रेग्नेंसी दोनों को ही सीक्रेट रखा था। उनकी डिलीवरी के बाद लोगों को पता चला कि उनकी शादी हो चुकी है।

Back to top button