समाचार

एंटी-इंडिया कंटेंट दिखाते थे ये YouTube चैनल, मोदी सरकार ने की डिजिटल स्ट्राइक, हो गई दुकान बंद

डिजिटल इंडिया भारत का एक नया चेहरा है। इससे देश के नागरिकों को कई सुविधाएं मिलती है। लेकिन कुछ लोग इसका गलत फायदा भी उठाते हैं। वे कम जानकार लोगों को इसके माध्यम से गलत जानकारी देते हैं। उनका ब्रेन वाश करते हैं। अपना निजी एजेंडा चलाते हैं। सोशल मीडिया पर भी ऐसा अक्सर देखा जाता है।

केंद्र सरकार की 8 YouTube चैनलों पर डिजिटल स्ट्राइक

सोशल मीडिया की बढ़ती लोकप्रियता से कई लोगों को फायदा हो रहा है। लेकिन कुछ इसके माध्यम से देश को बदनाम करने की साजिश भी रचते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार समय-समय पर ऐसे लोगों पर कोई एक्शन लेती रहती है। हाल ही में मोदी सरकार ने एक और डिजिटल स्ट्राइक की। इस बार ये डिजिटल स्ट्राइक 8 YouTube चैनलों पर हुई है। इनमें 7 चैनल भारतीय हैं तो 1 पाकिस्तानी है।

दरअसल सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत ने हाल ही में आठ यूट्यूब चैनल ब्लॉक कर दिए। इन YouTube चैनलों पर 114 करोड़ से अधिक व्यूज थे। वहीं इन्हें लगभग 85 लाख 73 हजार लोगों ने सब्सक्राइब कर रखा था। लेकिन अब भारत में इन चैनलों को नहीं देखा जा सकेगा। मोदी सरकार की डिजिटल स्ट्राइक के बाद ये चैनल इंडिया में बैन हो गए हैं।

फेक एंटी-इंडिया कंटेंट चलाते थे चैनल

 

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने यह कदम भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उठाया है। इन 8 YouTube चैनलों द्वारा गलत और झूठी जानकारी व खबरें लोगों तक पहुंचाई जा रही थी। इसमें से कई जानकारी देश विरोधी भी थी। ऐसे में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आईटी नियम, 2021 के तहत इन आठ यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है।


ब्लॉक किए गए इन चैनलों द्वारा फेक एंटी-इंडिया कंटेंट को मोनेटाइज कर उससे पैसा कमाया जा रहा था। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इन चैनलों को ब्लॉक करने की जानकारी भी दी है। उनके इस कदम से कई भारतीय खुश हैं। वे भी चाहते हैं कि सोशल मीडिया के माध्यम से देश में झूठ ना फैलाया जाए।

यहां देखें ब्लॉक हुए 8 YouTube चैनलों की लिस्ट

1. Loktantra TV: इसके 12.90 लाख सब्सक्राइबर हैं। इस पर अभी तक 23,72,27,221 व्यूज आ चुके हैं।

2. U&V TV: इसे 10.20 लाख लोगों ने सब्सक्राइब कर रखा है। इस पर व्यूज 14,40,03,291 हैं।

3. AM Razvi: यह चैनल 95,900 सब्सक्राइबर और 1,22,78,194 व्यूज वाला है।

4. Gouravshali Pawan Mithilanchal: इस चैनल को 7 लाख लोगों द्वारा सब्सक्राइब किया गया है। इस पर 5,99,32,594 व्यूज हैं।

5. SeeTop5TH: इस चैनल के 33.50 लाख सब्सक्राइबर एवं 24,83,64,997 व्यूज हैं।

6. Sarkari Update: यह चैनल 80,900 सब्सक्राइबर और 70,41,723 व्यूज वाला है।

7. Sab Kuch Dheko: इस चैनल को 19.40 लाख सब्सक्राइबर फॉलो करते थे। इसके 32,86,03,227 व्यूज हैं।

8. News ki Duniya: यह एक पाकिस्तानी चैनल है। इसके 97,000 सब्सक्राइबर और 61,69,439 व्यूज हैं।

Back to top button