दिलचस्प

ऑनलाइन देसी लड़के को दिल दे बैठी फ्रांस की हसीना, शादी करने 7 समंदर पार कर आई, देखें तस्वीरें

कहते हैं प्यार की कोई सीमा नहीं होती है। जब दो दिल आपस में मिलते हैं तो इस मिलन को रोकने में कई सरहदें, परिवार, समाज सब फेल हो जाते हैं। भारत में भी कई ऐसे देसी मुंडे हैं जिनका दिल विदेशी बाला पर आया। ऐसे में उन्होंने भारत में ही विदेश की इन खूबसूरत हसीनाओं संग भारतीय संस्कृति के रीति रिवाजों से 7 फेरे ले लिए।

ऐसा ही एक मामला हाल ही में पश्चिम बंगाल से सामने आया है। यहां पेरिस कि रहने वाली महिला एक भारतीय पुरुष से शादी करने के लिए सात समंदर लांघकर आई। अब दोनों की लव स्टोरी और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

सोशल मीडिया पर हुई फ्रांस की महिला से दोस्ती

कुंतल भट्टाचार्य (Kuntal Bhattacharya) पश्चिम बंगाल के हुगली के पांडुआ के सरदपल्ली का रहने वाला है। उसकी नई नवेली दुल्हन पेट्रिशिया बरोटा (Patricia Barrotta) फ्रांस की राजधानी पेरिस (Paris) की रहने वाली है। दोनों कपल की मुलाकात सोशल मीडिया के माध्यम से करीब चार महीने पहले हुई थी। पहले दोनों ने बतौर दोस्त बातचीत करना शुरू किया। लेकिन फिर कब ये प्यार के जाल में जकड़ गए इन्हें ही नहीं पता चला।

कुंतल पहले दिल्ली की एक बड़ी कंपनी में काम करता था। लेकिन वह वह यहीं पांडुआ में अपना बिजनेस चलाता है। कुंतल की नई नवेली पत्नी पेट्रिशिया को भारतीय संस्कृति से काफी लगाव है। वह मां काली की बहुत बड़ी भक्त है। इसलिए जब उसने कुंतल से शादी का फैसला किया तो मां काली के मंदिर में ही शादी करने की गुजारिश की।

मां काली के मंदिर में लिए 7 फेरे

पेट्रिशिया के कहने पर कुंतल ने हुगली के पांडुआ के प्रसिद्ध सिमलागढ़ काली मंदिर में अपनी शादी का कार्यक्रम रखा। इस शादी में शामिल होने के लिए पेट्रिशिया सात समंदर लांघकर पेरिस से दिल्ली आ गई। यहां दिल्ली में कुंतल ने उसे रिसीव किया और फिर दोनों साथ में पश्चिम बंगाल आ गए। बंगाल में कुछ दिन साथ घूमने के बाद दोनों ने शादी रचा ली।

यह शादी बंगाली रीति रिवाजों से सम्पन्न हुई। इस शादी में पेरिस की पेट्रिशिया ने भारतीय दुल्हन कि तरह लाल साड़ी पहनी। साथ ही एक भारतीय महिला जैसा शृंगार भी किया। दूसरी तरफ कुंतल भी सुनहरे रंग के कुर्ते पजामा में दिखाई दिया। इस शादी में कुंतल के करीबी लोग शामिल हुए। सभी इस शादी से बेहद खुश दिखाई दिए।

कुंतल और पेट्रिशिया ने पहले एक दूसरे के गले में वरमाला बांधी। फिर कुंतल ने पेट्रिशिया की मांग में सिंदूर भरा। साथ ही गले में मंगलसूत्र भी पहनाया। वहीं दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर मां काली के साथ सात फेरे भी लिए। दोनों ने शादी के 7 वचनों को दोहराया। इस दौरान दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ देखी गई।

Back to top button