समाचार

12 की दुल्हन, 70 का दूल्हा, जबरन हो रही थी शादी, मसीहा बनकर आया सौतेला भाई, बहन को ऐसा बचाया

बाल विवाह भारत समेत कई देशों में गैर कानूनी है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग बच्चियों की जबरन शादी करवा देते हैं। अब ऐसा ही एक मामला केन्या से आया है। यहां एक 12 साल की लड़की की शादी 70 साल के बूढ़े शख्स से होने जा रही थी। इस शादी का प्लान लड़की के चाचा का था। वह दहेज में शादी के बदले कुछ गायें ले रहा था। हैरत की बात ये थी कि लड़की को अपनी शादी की बात पता तक नहीं थी। उसे धोखे से बुड्ढे दूल्हे के पास ले जाया जा रहा था।

धोखे से हो रही थी 12 साल की लड़की की शादी

दरअसल केन्या की रहने वाली अमीरा 12 साल की है। उसकी मां की बीते वर्ष कैंसर के चलते मौत हो गई। उसके पिता बेहद गरीब हैं। वह मवेशियों के जरिए अपनी रोजी रोटी चलाते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। अमीरा उनमें सबसे छोटी और इकलौती बच्ची है। पिता अक्सर मवेशियों को चराने और उनकी देखरेख में बीजी रहते हैं। ऐसे में बच्चों की जिम्मेदारी उनके चाचा संभालते हैं।

करीब दो माह पहले की बात है। अमीरा को उसके चाचा ने कहा कि उसके एक भाई की शादी है। इसलिए हम सभी गरिसा टाउन जाएंगे। यह बात सुनकर अमीर बड़ी खुश हो गई। दरअसल उसके गाँव में काफी समय से भुखमरी है। ऐसे में उसने सोचा कि शादी के बहाने कुछ अच्छा खाने को मिल जाएगा। साथ ही जश्न मनाने में भी मजा आएगा।

70 साल के दूल्हे से बदले में ली थी कुछ गायें

लेकिन उस बेचारी को क्या पता था कि उसके चाचा भाई की शादी को बोल उसे उसकी ही शादी में ले जा रहे हैं। वह एक 70 साल के बुजुर्ग से उसकी शादी का सौदा तय कर चुका था। अमीरा के परिवार में सूखा पढ़ने की वजह से कई गायें और बकरियाँ मर चुकी थी। ऐसे में अमीरा के चाचा ने उसकी शादी बुड्ढे आदमी से तय कर बदले में कुछ गायें मांग ली।

हालांकि जब पूरा परिवार बस में जाने लगा तो उसके चाचा फोन पर टेंशन में किसी से बार-बार बात करने लगे। इससे अमीरा को शक हुआ। फिर उसका शक और गहरा होता चला गया। वह रोने लगी। पूछने लगी की आखिर सच्चाई क्या है। इस मामले में अमीरा के रिश्तेदार कोई मदद नहीं कर सकते थे। वह सभी वही करते जो उसके चाचा चाहते।

सौतेले भाई ने बहन को बचाया

अमीरा एक बूढ़े आदमी से शादी नहीं करना चाहती थी। फिर एक चमत्कार हुआ। अमीरा ने देखा कि एक जगह बस रुकी। सामने उसका सौतेला भाई पुलिस लेकर खड़ा था। उसे कहीं से खबर लग गई कि अमीरा का बाल विवाह होने जा रहा है। बताते चलें कि केन्या में 1990 से ही बाल विवाह पर रोक लगी हुई है। ऐसे में पुलिस ने ये विवाह रुकवा दिया।

Back to top button