अध्यात्म

हल्दी के पानी से नमक तक, घर के मुख्य द्वार पर करें इन चीजों का छिड़काव, रातोंरात बन जाओगे अमीर

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र पर काफी जोर दिया जाता है। कहते हैं जिस घर का वास्तु शास्त्र अच्छा होता है वहां सब कुछ अच्छी चीजें होती है। सुख और धन की कोई कमी नहीं होती है। वहीं जहां वास्तु शास्त्र ठीक ना हो तो घर में दुख, गरीबी और अशांति आ जाती है। आपके घर की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का घर के वास्तु पर गहरा असर पड़ता है।

घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए कई वास्तु टिप्स मौजूद हैं। इनमें आज हम पानी के छिड़काव पर बात करेंगे। हमारे बड़े बुजुर्ग हो या पुराने धर्म ग्रंथ, हर कोई हमें आसपास साफ-सफाई रखने की सीख देता है। कहते हैं कि यदि आप घर के मुख्य द्वार पर पानी से छिड़काव करते हैं तो कई तरह की समस्याओं का अंत हो सकता है। हालांकि आप इस छिड़काव के लिए किस तरह का पानी इस्तेमाल करते हैं यह भी जरूरी होता है। आज हम इसी पर चर्चा करने वाले हैं।

तांबे के लौटे का पानी

तांबे का लौटा हिंदू धर्म में काफी शुभ माना जाता है। तांबा एक शुभ धातु होती है जिसका उपयोग कई तरह की पूजा पाठ की प्रक्रियाओं में किया जाता है। आपने भी कई पूजा घरों और मंदिरों में तांबे के लौटे में पानी भरा हुआ देखा होगा। भगवान को जल अभिषेक भी इसी तांबे के लौटे से किया जाता है।

यदि आप घर के मुख्य द्वार पर तांबे के लौटे से पानी रखते हैं तो इससे मां लक्ष्मी मां के घर की ओर आकर्षित होती है। इससे ना सिर्फ आकर घर की साफ-सफाई बरकरार रहती है बल्कि घर की पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ती है। यह पानी नेगेटिव एनर्जी को खत्म करने का काम करता है। इससे घर में बरकत और पैसों की आवक बनी रहती है।

हल्दी के पानी का छिड़काव

हल्दी हिंदू धर्म में काफी पवित्र मानी जाती है। भगवान की पूजा और धार्मिक कार्यों में इसका बहुत इस्तेमाल होता है। आर्युवेद दृष्टि से भी यह शरीर के लिए लाभकारी होती है। यदि आप घर के मुख्य द्वार पर हल्दी के पानी का छिड़काव करते हैं तो यह आपकी आर्थिक स्थिति के लिए काफी लाभकारी होता है।

दरअसल हल्दी का पानी हमारे घर में बुरी शक्तियों और नेगेटिव ऊर्जा को प्रवेश नहीं करने देता है। घर में सुख शांति और समृद्धि का माहौल रहता है। इस पॉजिटिव वातावरण में घर के सदस्यों का दिमाग भी पॉजिटिव रहता है। वह अपने काम पर और अधिक फोकस कर पाते हैं जिससे घर में पैसों की आवक और भी बढ़ जाती है।

नमक के पानी का छिड़काव

नमक के पानी का छिड़काव भी बेहद लाभकारी माना गया है। इस नमक में कोई ऐसे गुण मौजूद रहते हैं जो हमारे आसपास पनप रहे परजीवियों का खात्मा करते हैं। इसके अलावा नमक के पानी में नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने की शक्ति भी होती हैं।

इसलिए घर में दिन में एक बार नमक के पानी का छिड़काव जरूर करना चाहिए। इससे घर का वास्तु दोष सुधरता है। साथ ही परिवार के सदस्यों की तरक्की पर तरक्की होती है। दुख दर्द दूर होते हैं सुख पास आते हैं।

Back to top button