दिलचस्प

अफ्रीकन महिला को भाया देसी कल्चर, भारतीय दुल्हन की तरह तैयार होने पार्लर पहुंची, देखें Video

शादी वाले दिन दुल्हन बनने का सपना हर महिला देखती है। जब भी कोई महिला दुल्हन की पोशाक पहनती है तो काफी खूबसूरत लगती है। दुल्हन की ये ड्रेस अलग-अलग देशों और समुदायों के हिसाब से अलग-अलग होती हैं। हालांकि भारतीय दुल्हन की बात करें तो उनकी पोशाक को हम दुनिया की सबसे बेस्ट ड्रेस भी कह सकते हैं।

नाइजीरिया की महिला बनी भारतीय दुल्हन

एक भारतीय दुल्हन दूसरे देश की दुल्हन की तुलना में ज्यादा खूबसूरत लगती है। शायद यही वजह थी कि अफ्रीका की रहने वाली एक नाइजीरियन महिला ने अपनी शादी वाले दिन भारतीय अंदाज में दुल्हन बनना पसंद किया। इस नाइजीरियन महिला का दुल्हन बनने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि नाइजीरिया की रहने वाली है महिला लहंगा पहने हुए हैं। हालांकि उसके चेहरे पर मेकअप बिल्कुल भी नहीं है। फिर एक भारतीय ब्यूटीशियन उस महिला को अपने हिंदुस्तानी अंदाज में तैयार करती है। फुल मेकअप के बाद यह नाइजीरियन महिला जिस तरह दिखती है उसे देख सबकी आंखें चौंधिया जाती है।

पंजाब की मेकअप आर्टिस्ट ने बदला लुक

इस नाइजीरियन महिला को दुल्हन बनाने का कारनामा पंजाब के जालंधर की रहने वाली मेकअप आर्टिस्ट नेहा ग्रोवर ने किया है। नेहा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। यहां उनके एक लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हैं। नेहा अक्सर ब्राइड मेकअप के वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में नेहा ने एक नाइजीरियन महिला को दुल्हन बनाने का वीडियो साझा किया है।

नेहा ने बताया कि उनका हमेशा से एक अफ्रीकन महिला को भारतीय दुल्हन के रूप में तैयार करने का सपना रहा है। फिर उनकी  मुलाकात इस नाइजीरियन महिला से हुई। इस महिला को भारतीय संस्कृति और कल्चर से लगाव था। ऐसे में जब उन्होंने नेहा के सामने भारतीय दुल्हन की तरह तैयार होने की इच्छा जाहिर की तो वह खुशी से झूम उठी। नेहा ने अपने हुनर से इस अफ्रीकन महिला का पूरा लुक ही बदल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई नेहा के टैलेंट की तारीफ कर रहा है।

यहां देखें भारतीय दुल्हन बनी अफ्रीकन महिला

यहां देखें एक और विदेशी दुल्हन

बता दें कि या कोई पहली बार नहीं है जब कोई विदेशी महिला भारतीय दुल्हन बनी हो। इसके पहले कई देसी मुंडे विदेशी महिलाओं को अपनी दुल्हन बना चुके हैं। जैसे साल 2018 में खजुराहो के रहने वाले अंजुलसिंह राजावत ने रूस की रहने वाली सोआता से शादी रचाई थी। यह शादी हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई थी। इसमें रूस की महिला भारतीय दुल्हन के अवतार में काफी सुंदर दिख रही थी।

वैसे आपको इन विदेशी बालाओं का देसी अवतार कैसा लगा हमें कमेंट का जरूर बताएं।

Back to top button