बॉलीवुड

सलमान खान से सैफ अली खान तक, अपनी बहनों को राखी पर इतने पैसे देते हैं ये सितारें

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं ये बॉलीवुड सितारें, लेकिन राखी पर अपनी बहनों को देते हैं ऐसी चीजें

11 अगस्त को देश भर में  सभी भाई बहनों ने राखी का पवित्र त्यौहार मनाया। इस दौरान भाइयों ने बहनों को कई अलग-अलग तरह के गिफ्ट दिए। सभी भाई अपनी क्षमता के अनुसार बहनों को तोहफे देते हैं। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि करोड़ों की संपत्ति के मालिक बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी बहनों को राखी पर क्या देते हैं? आज हम इसी के बारे में जानेंगे।

सैफ अली खान

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है पटौदी खानदान के वारिस और बॉलीवुड के नवाब जादे सैफ अली खान का। सैफ बॉलीवुड में एक बड़ा नाम हैं। उनके पास करीब 1300 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनका बॉलीवुड करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों से काफी पैसा भी कमाया है। सैफ की दो बहने हैं। पहली सोहा अली खान और दूसरी साबा अली खान।

सोहा अली खान बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री है। वहीं साबा अली खान एक मशहूर फैशन डिजाइनर हैं। सैफ अली खान अपने दोनों बहनों के काफ़ी करीब हैं। तीनो भाई बहन दूसरे पर जान छिड़कते हैं। सैफ अक्सर अपनी बहनों को राखी पर महंगे महंगे गिफ्ट्स देते रहते हैं। जैसे पिछले रक्षाबंधन पर सैफ ने अपनी बहन को डायमंड ईयररिंग्स दी थी। इसकी कीमत करीब 30 लाख रूपए थी।

सलमान खान

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाते हैं। उनकी दो बहने हैं। एक अर्पिता खान और दूसरी अलवीरा खान अग्निहोत्री। इसमें अर्पिता सलमान की मुंहबोली बहन है। सलमान के पिता सलीम खान ने उन्हें गोद लिया था। हालांकि सलमान अर्पिता को भी अपनी सगी बहन अलवीरा जितना प्यार करते हैं। सलमान खान के पास 3000 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। वह एक फिल्म का 60 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं। ऐसे में क्या आपने सोचा है कि सलमान अपनी बहन को रक्षाबंधन पर क्या देते होंगे?

खबरों की मानें तो सलमान अपनी बहनों को राखी पर काफी महंगे गिफ्ट देते हैं। उदाहरण के लिए सलमान ने एक राखी पर अपनी दोनों बहनों को एक-एक फ्लैट्स गिफ्ट किए थे। यह फ्लैट्स मुंबई के बांद्रा इलाके में थे। यह इलाका मुंबई का काफी पॉश इलाका कहलाता है। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इन फ्लैट्स की कीमत करोड़ों में होगी।

ऋतिक रोशन

ऋतिक बॉलीवुड के सबसे हैंडसम हीरो हैं। वह बॉलीवुड में काफी हिट फिल्में देते हैं। उनकी एक फिल्मों की फीस 75 करोड़ रुपए तक चली जाती है। उनकी कुल संपत्ति 700 करोड़ रुपए से अधिक है। ऋतिक की बहन का नाम सुनैना रोशन है। दोनों भाई बहनों के बीच में काफी प्रेम है। दोनों हर साल राखी का त्यौहार मिलकर धूमधाम से मनाते हैं।

ऋतिक भी राखी पर अपनी बहन को महंगे गिफ्ट देने के लिए जाने जाते हैं। पिछले साल ऋतिक ने अपनी बहन सुनैना को राखी पर 4 लाख रुपए का एक हैंड बैग दिया था। अब आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि वे अपने रिश्तेदारों पर कितना दिल खोलकर खर्चा करते हैं।

Back to top button