अध्यात्म

मां अन्नपूर्णा को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम, कभी भूखे नहीं मरोगे, पैसा खुद चलकर आएगा

जीवन में हर कोई यही चाहता है कि उसके घर कभी किसी चीज की कोई कमी ना हो। उसका किचन अन्न से और उसकी तिजोरी धन से भरी रहे। हालांकि ऐसा होने के लिए इंसान को मेहनत कर पैसा कमाना होता है। लेकिन कई बार मेहनत करने के बावजूद हमें मनचाहा पैसा नहीं मिलता है। घर में एक के बाद एक कई खर्चे आ जाते हैं। बुरी किस्मत ऐसे पीछे पड़ जाती है कि जितना पैसा कमाते हैं उतना फटाफट खर्च भी हो जाता है। इस स्थिति में आप मां अन्नपूर्णा को प्रसन्न कर अपनी दिक्कतों को दूर कर सकते हैं।

मां अन्नपूर्णा अन्न की देवी होती हैं। जिस घर पर इनका आशीर्वाद होता है वहां अनाज और पैसों की कभी कोई कमी नहीं रहती है। ऐसे घर में बरकत हमेशा बनी रहती है। पैसों की आवक रुकने का नाम नहीं लेती है। बुरी किस्मत घर से कोसों दूर रहती है। घर की तिजोरी में पैसा खाली होने का नाम नहीं लेता है। किचन में अनाज के सभी डब्बे भरे रहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर हम मां अन्नपूर्णा को कैसे प्रसन्न कर सकते हैं।

यहां लगाएं मां अन्नपूर्णा देवी की तस्वीर

मां अन्नपूर्णा को खुश करने के लिए सबसे पहले आपके घर में उनकी एक तस्वीर होनी चाहिए। हालांकि इस तस्वीर को लगाने की एक सही दिशा होती है। वास्तु शास्त्र की माने तो मां अन्नपूर्णा की तस्वीर यदि सही दिशा में लगाई जाए तो घर में बहुत लाभ होता है। लोग अक्सर मां अन्नपूर्णा की तस्वीर तो घर ले आते हैं लेकिन उसे सही जगह लगाते नहीं है। ऐसे में उन्हें लाभ की जगह हानि होने लगती है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर घर में मां अन्नपूर्णा की तस्वीर कहां लगानी चाहिए।

वास्तु शास्त्र की मानें तो मां अन्नपूर्णा की तस्वीर या फिर मूर्ति हमेशा घर की दक्षिण पूर्व दिशा या आग्नेय कोण में लगानी चाहिए। इस दिशा में मां अन्नपूर्णा को विराजित करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिशा में मां अन्नपूर्णा की पूजा पाठ करने से घर में बरकत हमेशा बनी रहती है। इसकी वजह यह है कि घर की दक्षिण पूर्व दिशा को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिशा में सबसे अधिक सकारात्मक ऊर्जा रहती है।

घर में नही होगी धन और अन्न की कमी

दक्षिण-पूर्व दिशा में मां अन्नपूर्णा की आराधना करने से जीवन में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और आरोग्यता आती है। वहीं इससे घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। दक्षिण-पूर्व दिशा के अलावा आप रसोई घर की उत्तर-पूर्व दिशा में भी मां अन्नपूर्णा की तस्वीर लगा सकते हैं। यह दिशा भी शुभ होती है। यहां मां अन्नपूर्णा की पूजा करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

Back to top button