दिलचस्प

इंसानी बस्ती में घुसा 2000 KG का विशाल जानवर, फिर जो हुआ वह देखने लायक था – Video

हम इंसान दुनिया के सबसे ज्यादा बुद्धिमान जीव है। इसलिए हम जानवरों से ज्यादा अच्छे रहते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम इन जानवरों के घरों और जमीनों पर कब्जा ही करते जाए। बढ़ती आबादी के चलते इंसान जंगलों को काटकर वहाँ अपना घर बसा रहे हैं। ऐसे में बेचारे जानवरों के पास रहने को कम जगह बची है। इसलिए वह कई बार इंसानी बस्ती में भी घुस जाते हैं।

इंसानी इलाके में दिखा विशाल गैंडा

आप ने भी गांव या शहर में बंदर, शेर, तेंदुआ, हाथी जैसे जानवरों को घुसने की बातें देखी सुनी होगी। लेकिन क्या आप ने कभी रहवासी क्षेत्र में रोड पर गैंडे (rhinoceros) को दौड़ते देखा है? आज हम आपको ऐसा ही एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो दिखाने जा रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों इंसानी इलाके में दौड़ लगाते एक विशाल गैंडे का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक विशाल गैंडा एक रहवासी क्षेत्र में सड़क पर दौड़ लगाते हुए जा रहा है। शायद वह रास्ता भटक गया है और वापस जंगल की ओर जाना चाहता है। जब ये विशाल गैंडा सड़क पर दौड़ा तो इसे देख लोगों की सांसें थम गई। वह तो गरिमत रही कि इसने किसी इंसान को नुकसान नहीं पहुंचाया।

IFS ने शेयर किया वीडियो

इस हैरान कर देने वाले वीडियो को IFS अधिकारी सुशांत नंदा (IFS officer Susanta Nanda) ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा “जब इंसान जानवरों के इलाके में रहने लगे तो फिर इस बात को देखकर आश्चर्य मत कीजिए कि ये गैंडा इंसानी बस्ती में क्या कर रहा है।”

यह वीडियो कहां का है फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं इस वीडियो को देख लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। किसी को गैंडे की सुरक्षा की चिंता हुई और वह कहने लगा कि कोई वन विभाग को तुरंत सूचना दे। वहीं किसी ने इस नजारे को देख कहा कि ‘ये तो जुमांजी फिल्म का एक दृश्य लगता है।’ फिर एक शख्स कहने लगा ‘हम इंसानों ने इनके घर तबाह कर दिए। अब बेचारे कहां जाएंगे?’

यहां देखें वीडियो

बता दें कि गैंडे का वजन 1700 किलो से लेकर 2300 किलो तक का हो सकता है। ये शाकाहारी जानवर होते हैं। हालांकि गुस्सा आने पर किसी को भी बुरी तरह से घायल कर सकते हैं। इसके पहले बीते वर्ष असम के मानस नेशनल पार्क में भी एक गैंडा पर्यटक वाहन की ओर दौड़ते हुए देखा गया था। लेकिन रहवासी इलाकों में ये बहुत कम ही दिखते हैं।

Back to top button