अध्यात्म

सावन के आखिरी मंगलवार दिल खोलकर कृपा बरसाएंगे हनुमानजी, इन 3 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ

सावन का पवित्र माह बस खत्म होने की कगार पर है। 14 जुलाई को शुरू हुआ सावन 12 अगस्त को समाप्त हो रहा है। ऐसे में कई लोग आज (8 जुलाई) सावन का चौथा और आखिरी सोमवार धूमधाम से मना रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन का चौथा और अंतिम मंगलवार (9 जुलाई) भी काफी खास है। इस दिन कुछ विशेष राशियों को हनुमानजी की विशेष कृपा मिलेगी।

सावन के आखिरी मंगलवार विधि विधान से हनुमान जी की पूजा पाठ करना बेहद लाभकारी रहेगा। इस दिन हनुमान जी की तीन प्रिय राशियों को ढेर सारे लाभ मिलेंगे। इनके जीवन से दुख खत्म हो जाएंगे। करियर से लेकर पैसों तक कई सारे फायदे मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं कि ये 3 सौभाग्यशाली राशियां कौन सी हैं।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र की माने तो मेष राशि हनुमानजी की प्रिय होती है। इनके ऊपर बजरंगबली का खास आशीर्वाद रहता है। उनका भाग्य हमेशा चमकता रहता है। ये जिस भी काम में हाथ डालते हैं वह बिना किसी बाधा के पूर्ण हो जाता है। इन्हें पैसों की कभी कोई कमी नहीं रहती है। बजरंगबली कहीं न कहीं से इनके लिए पैसों का इंतजाम कर ही देते हैं।

mesh

सावन के आखिरी मंगलवार मेष राशि के जातकों को हनुमान मदिर जाकर माथा टेकना चाहिए। हो सके तो नारियल चिरोंजी का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। इस दौरान आप अपनी जो भी मनोकामना बोलेंगे वह पूर्ण हो जाएगी। आपके जीवन से दुख का नामोनिशान मीट जाएगा।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों से हनुमान जी को खास लगाव रहता है। वे इनके ऊपर हमेशा मेहरबान रहते हैं। फिर इस सावन के महीने में वह इनके ऊपर खास कृपा बरसाने वाले हैं। उन्हें करियर और बिजनेस में लाभ होगा। आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। भाग्य इनका साथ देगा। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनों से प्रेम मिलेगा। नए वाहन और मकान खरीदी के योग बन सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। किसी शुभ काम से लंबी यात्रा हो सकती है।

सावन के माह में आपको बंदर या किसी और जानवर को केले खिलाने चाहिए। सावन के अंतिम मंगलवार कुंभ राशि के जातक किसी जरूरतमंद शख्स की मदद भी कर सकता है। उन्हें कुछ पीले, लाल या नारंगी रंग की चीजें दान करें। इससे आपके बिगड़े काम भी समय पर हो जाएंगे। साथ ही हनुमान जी आपका विशेष ख्याल रखेंगे।

सिंह राशि

हनुमान जी सिंह राशि के जातकों का विशेष ख्याल रखते हैं। वे उन्हें परेशानियों और मुसीबतों से बचाते हैं। सावन के माह में इनके साथ कई अच्छी चीजें होंगी। जैसे धन का लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन होगा। बिजनेस में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। किसी शुभ काम से विदेश की यात्रा हो सकती है। बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। अपनों का प्यार मिलेगा।

Leo

सावन के अंतिम मंगलवार सिंह राशि के जातक हनुमान जी के नाम का व्रत करें। साथ ही मंदिर में बजरंगबली के नाम का चोला चढ़ाएं। इससे आपको आने वाले समय में बहुत लाभ होगा। अगले एक साल आपको किसी प्रकार का दुख या तकलीफ छू भी नहीं पाएगी। हनुमान जी आपका खास ख्याल रखेंगे।

Back to top button