बॉलीवुड

एक नंबर के कंजूस हैं ये बॉलीवुड सितारें, करोड़ों की कमाई के बाद भी नहीं छूटते जेब से पैसे

T: कंजूस मक्खीचूस हैं ये फिल्मी सितारें, करोड़ों रुपए तिजोरी में दबाए बैठे हैं,लेकिन खर्च नहीं करते

आजकल के युवाओं के साथ दिक्कत ये है कि वे कमाई से अधिक खर्च कर देते हैं। उनके शौक इतने बड़े होते हैं कि लोन लेकर किस्तों में पैसे चुकाते हैं। इन पर ‘आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया’ वाली कहावत सटीक बैठती है। लेकिन आज हम आपको उन बॉलीवुड सितारों से मिलाने जा रहे हैं जिनकी आमदनी तो रुपैया है लेकिन खर्चा चवन्नी है। मतलब करोड़ों की दौलत होने के बावजूद उन्हें पैसा खर्च करना पसंद नहीं है। ये एक नंबर के कंजूस हैं।

काजोल (Kajol)

काजोल 90 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री हैं। वे एक फिल्म के लगभग 4 करोड़ रुपए लेती हैं। वहीं उनकी सालाना कमाई 2 करोड़ रुपए के आसपास है। लेकिन फिर भी उन्हें पैसे खर्च करना पसंद नहीं है। वह दुकानों पर मोलभाव करती हैं। दूसरे सितारों की तरह महंगे ब्रांड वाले प्रॉडक्ट्स नहीं खरीदती हैं। उनके खास दोस्त करण जौहर तो उन्हें ‘कंजूस’ कहकर ही पुकारते हैं। हालांकि उनके पति अजय देवगन को अपनी पत्नी का कंजूस होना अच्छा लगता है। उनके काफी पैसे बच जाते हैं।

सलमान खान (Salman Khan)

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे महंगे कलाकार हैं। वे एक फिल्म का 60 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। उनके कई बिजनेस भी हैं। बिग बॉस 16 के लिए ही उन्होंने 800 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। हालांकि इन सबके बावजूद सलमान सादा जीवन उच्च विचार रखने में यकीन रखते हैं। वे आज भी एक बड़े बंगले की बजाय 2 BHK फ्लैट में अपने माता पिता के साथ रहना पसंद करते हैं। वे महंगे फोन भी इस्तेमाल नहीं करते हैं। हालांकि वे चैरिटी करने में कभी कोई कंजूसी नहीं करते हैं।

जॉन अब्राहम (John Abraham)

जॉन अब्राहम भी बॉलीवुड के सफल हीरो हैं। वे एक फिल्म का 20 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं। जॉन जमीन से जुड़ा इंसान हैं। वे अक्सर सिंपल टी शर्ट, जींस और चप्पल में ही दिखाई देते हैं। उन्हें शो ऑफ करना पसंद नहीं है। हालांकि वह बस अपनी बाइक पर खर्च जरूर करते हैं। इसके अलावा वे अपनी सादगी भरी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। उन्हें बॉलीवुड की पार्टियों में भी कोई दिलचस्पी नहीं होती है। वे वहां बहुत कम ही जाते हैं।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के पास अरबों की दौलत है। वे एक फिल्म का करीब 100 करोड़ रुपए लेते हैं। हालांकि इतना पैसा होने पर भी शाहरुख अनाब सनाब खर्चा नहीं करते हैं। वे अपना पैसा बड़ी चतुराई से निवेश करते हैं। वह एक ही कपड़ों को बार बार पहनने में भी संकोच नहीं करते हैं। वे बॉलीवुड में अपनी सिंपलीसिटी के लिए जाने जाते हैं। घर आए मेहमानों का अच्छे से स्वागत करते हैं। खुद उन्हें बाहर तक कार में छोड़ने जाते हैं।

सारा अली खान (Sara Ali Khan)

सारा अली खान बॉलीवुड की उन हिरोइनों में से एक हैं जो अपनी दौलत और फेम पर कभी घमंड नहीं करती हैं। उन्हें बॉलीवुड की जमीन से जुड़ी अभिनेत्री कहा जाता है। सारा को महंगी चीजों का कोई शौक नहीं है। वह सस्ते और बिना ब्रांड के प्रोडक्ट्स भी खरीद लेती हैं। उन्हें कई बार लोकल मार्केट में शॉपिंग करते हुए देखा जा चुका है। हाल ही में उनकी दोस्त जान्हवी ने उनका ये कहकर मजाक उड़ाया था कि सारा सस्ते होटल बुक करती हैं।

Back to top button