समाचार

फेरों के ठीक पहले मचा बवाल, दुल्हन का नाम सुनते ही हक्का-बक्का रह गया दूल्हा, फटाफट तोड़ दी शादी

T: दुल्हन का नाम सुनते ही भड़का दूल्हा, कहा- नहीं करनी शादी, दुल्हन बोली- मुझे तो करनी है..

शादियों के किस्से आप ने कई सुने होंगे। आए दिन देशभर में कहीं न कहीं, कोई न कोई शादी होती रहती है। कई बार शादी वाले दिन विवाद की स्थिति भी पैदा हो जाती है। आलम ये होता है कि शादी हाथोंहाथ टूट जाती है। इस शादी को तोड़ने के पीछे कई तरह के कारण होते हैं। जैसे दहेज की मांग, दूल्हा का शराब पीकर आ जाना, प्रेमी या प्रेमिका का शादी में टपक जाना या दूल्हा-दुल्हन को एक दूसरे का पसंद न हो इत्यादि।

लेकिन क्या आप ने कभी ये सुना है कि एक शादी सिर्फ इसलिए कैंसिल हो गई क्योंकि दूल्हे को दुल्हन का नाम पसंद नहीं आया? उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक दूल्हे ने जब दुल्हन का नाम सुना तो वह हक्का बक्का रह गया। फिर उसने हाथों-हाथ शादी तोड़ दी। वहीं दुल्हन फिर भी दूल्हे से शादी करना चाहती थी। ये मामला थाने तक भी जा पहुंचा। तो चलिए इस अनोखी शादी के बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।

शादी को लेकर बड़ा खुश था दूल्हा

जबर सिंह नाम के शख्स को अपने लिए दुल्हन की तलाश थी। वह बरनाहल के मुहल्ला जाटवान का रहने वाला है। इस बीच उसकी मुलाकात फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के बाछेमई रहने वाले पति-पत्नी सुजान सिंह और गीता देवी से हुई। ये दंपति बिचौलिए बनकर लोगों की शादी कराने का काम करते हैं। सुजान सिंह ने जबर सिंह को एक सुंदर सी दुल्हन दिखाई। जबर सिंह ने उसे देखते ही हाँ बोल दिया। फिर शादी का मुहूर्त भी निकल गया।

5 अगस्त को मंदिर में शादी का कार्यक्रम रखा गया। बिचौलिए सुजान सिंह और गीता देवी दुल्हन को लेकर आ गए। शादी की शुरुआती रस्में शुरू हुई। लेकिन फेरो के पहले सुजान सिंह ने दूल्हे जबर सिंह से शादी करवाने के बदले 50 हजार रुपए की मांग कर दी। दूल्हे ने इतनी बड़ी रकम सुन पैसे देने से इनकार कर दिया। हालांकि दुल्हन तो शादी के लिए तैयार थी। पर बिचौलिए की पैसों की मांग को लेकर मामला थाने जा पहुंचा।

दुल्हन का नाम सुनते ही किया शादी से इनकार

यहां पूछताछ के दौरान पुलिस ने दुल्हन से उसका नाम पूछा। जब उसने अपना नाम बताया तो दूल्हा और उसके परिजन हैरान रह गए। दुल्हन ने अपना नाम रुखसाना बताया। जबकि बिचौलिए ने दूल्हे और उनके परिवार को दुल्हन का नाम रूबी बताया था। रुखसाना दूसरे समुदाय की लड़की निकली। ये बात दूल्हा और उनका परिवार नहीं जानता था। बिचौलिए ने उनसे झूठ कहा था। बस इसके बाद दूल्हे ने शादी से इनकार ही कर दिया। हालांकि दुल्हन फिर भी शादी करने की इच्छा जताती रही।

बिचौलिए सुजान सिंह ने बताया कि रुखसाना चंदौली की रहने वाली है। उसके मां बाप कि मौत हो चुकी है। वह पहले भी के यहां रहती थी, लेकिन फिर उसने भी उसे निकाल दिया। उसकी रिश्तेदारी भी चंदौली में है। जब वह वह गया तो उसे रुखसाना की स्टोरी पता चली। इसलिए वह उसे शादी करवाने ले आया। हालांकि इस भावुक कहानी को सुनने के बाद भी दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने चंदौली में रह रहे दुल्हन के परिजनों को सूचना दी। एसओ जैकब फर्नांडीज के अनुसार जब दुल्हन का भाई आएगा तब इस मामले को लेकर निर्णय लिया जाएगा। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button