बॉलीवुड

पीरियड्स के दौरान इन एक्ट्रेसेस संग हुआ भेदभाव, करीना से आलिया तक ने बयां किया दर्द

पीरियड्स के दौरान एक महिला को किसी ने किसी दर्द या तकलीफ का सामना करना ही पड़ता है। इन दिनों में महिलाएं काफी कमजोरी भी महसूस करती है। ऐसे में उन्हें 4 से 5 दिनों में खुद पर ज्यादा ध्यान देना होता है। पीरियड्स में ज्यादा काम ना करते हुए आराम करें तो यह ज्यादा अच्छा रहता है।

लेकिन आज भी समाज में पीरियड्स को लेकर कई तरह की धारणाएं बनी हुई है। ना सिर्फ आम लड़कियां बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी एक्ट्रेस भी ऐसी धारणाओं का शिकार हो चुकी है। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ खास अभिनेत्री के बारे में जिन्होंने पीरियड्स के समय में भी काम किया और असहनीय दर्द झेला। इन अभिनेत्रियों ने खुद अपने दर्द को बयां किया है। आइए जानते हैं उनके बारे में..

तापसी पन्नू

अपने बेबाक बयान के लिए मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू के दौरान पीरियड पर खुलकर बातचीत की थी। उन्होंने बताया था कि, पीरियड्स के समय उनके साथ भी भेदभाव किया गया। शूटिंग के दौरान पीरियड्स डेट आगे बढ़ाने की बात की गई। तापसी पन्नू ने कहा था कि, “पीरिडियड्स में हार्ट अटैक के बराबर ही दर्द होता है। शूटिंग दे दौरान पीरियड्स डेट्स को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें कई बार दवा भी लेनी पड़ती है।”

सोनम कपूर

taapsee pannu

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों प्रेग्नेंट है और वह जल्दी ही मां बनने वाली है।  बता दे इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर ने पीरियड्स के दौरान उनके साथ हुए रवैया के बारे में साझा किया था। दरअसल, सोनम के साथ बाहर नहीं बल्कि घर में ही उनकी दादी ने अलग नियम बनाए थे। सोनम कपूर ने बताया था कि, “दादी पीरियड्स के दौरान उन्हें किचन मंदिर में नहीं जाने देती थी। इतना ही नहीं अचार तक छूने से मना करती थी। ”

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों प्रेगनेंसी इंजॉय कर रही है। हाल ही में उन्होंने इस मुद्दे पर खुलकर बातचीत की थी।

taapsee pannu

दरअसल एक यूजर ने उन्हें पीरियड्स को लेकर भद्दा कमेंट किया था जिसके जवाब में आलिया ने कहा था कि, “महिलाओं में होने वाली यह बहुत नॉर्मल चीज है। मुझे यह बात समझ में नहीं आती कि जब इसकी वजह से एक औरत नए जीवन को जन्म देती है तो इसे अशुद्ध क्यों मानाता है। क्यों पीरियड्स में महिलाओं को मंदिर में नहीं जाने दिया जाता है। पीरियड्स होना गर्व की बात है।”

स्वरा भास्कर

swara bhaskar

अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने बोल्ड बयानों के लिए जानी जाती है। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर राजनीति दुनिया तक के हर मुद्दे पर खुल कर बोलना पसंद करती है। एक इंटरव्यू के दौरान स्वरा ने कहा था कि, “पीरियड्स स्कूल मिस करना, खेलना बंद करना या फिर घर बैठने की वजह नहीं है। यह कोई क्राइम नहीं है और इस पर खुलकर चर्चा भी की जा सकती है।”

करीना कपूर खान

swara bhaskar

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री करीना कपूर खान ने पीरियड्स पर अपनी राय रखते हुए कहा था कि, प्रीरियडस में काफी दर्द सहना पड़ता है और मूड्स भी बदलता रहता है। करीना ने ये भी बताया था कि पीरियड्स के दौरान उनके लिए शूटिंग करना मुश्किल होता है।

Back to top button