बॉलीवुड

इन हसीनाओं को ससुराल में नहीं मिला बहू का दर्जा, ससुराल वालों के साथ कुछ ऐसा है इनका रिश्ता

एक लड़की जब शादी कर ससुराल जाती है तो उसे कई रिश्ते निभाने होते हैं। यहां पर वह पत्नी होने के साथ-साथ किसी की बहू किसी की भाभी-चाची या देवरानी-जेठानी के रिश्ते निभाती है। ठीक इसी तरह टीवी की दुनिया में नजर आने वाली अभिनेत्रियां भी ससुराल की बखूबी जिम्मेदारियां संभालती है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं टीवी दुनिया से जुड़ी कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जो अपने ससुराल में खुशहाल जीवन गुजार रही है। वहीं उनके ससुराल वाले भी इन्हें बहू से ज्यादा बेटी मानते हैं और यह अभिनेत्री भी अपने ससुराल वालों के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहती है। तो यह जानते हैं कौन है ये एक्ट्रेसेस?

दीपिका कक्कड़

dipika kakar

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है मशहूर अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ का जिन्होंने शोएब इब्राहिम के साथ शादी रचाई है। बता दे दीपिका कक्कड़ अक्सर अपने ससुराल वालों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने एक कार खरीदी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थी। बता दे दीपिका कक्कड़ अपनी ननद से बहुत प्यार करती है और अक्सर उनके साथ मस्ती भरी तस्वीर साझा करती रहती है।

रूपाली गांगुली

rupali ganguly

टीवी शो ‘अनुपमा’ के जरिए घर-घर में मशहूर होने वाली अभिनेत्री रूपाली गांगुली को हाल ही में अपनी सास के साथ स्पॉट किया गया था। इस दौरान वह अपनी सास के साथ लंच पर निकली थी। बता दे रूपाली इन दिनों अपनी बीमार सास की देखभाल कर रही है।

दिव्यंका त्रिपाठी

divyanka tripathi

टीवी दुनिया की मशहूर अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी ने भी अपने करियर में ‘यह है मोहब्बतें’ जैसे सीरियल में काम किया और लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। बता दे दिव्यंका ने अपने को-स्टार विवेक दहिया के साथ शादी रचाई है। दिव्यांका अपने ससुराल में बिल्कुल बेटी की तरह रहती है और अक्सर अपने ससुराल वालों के साथ तस्वीरें साझा करती रहती है।

अंकिता लोखंडे

divyanka tripathi

अंकिता लोखंडे कुछ दिन पहले ही अपने पति के साथ नए घर में शिफ्ट हुई है। इस दौरान उनका पूरा परिवार नजर आया था और उन्होंने ससुराल वालों के साथ जमकर मस्ती की थी जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी। अंकिता ने शादी के बाद बताया था कि, वह अपने ससुराल में एक बेटी की तरह रहती है।

काव्या पंजाबी

divyanka tripathi

टीवी की पॉपुलर अदाकारा काव्या पंजाबी भी अक्सर अपने ससुराल वालों के साथ तस्वीरें साझा करती रहती है। यूं तो काव्या अपने ससुराल वालों से दूर है लेकिन वह उनसे मिलने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती और अक्सर पार्टी-फंक्शन में शामिल होने पहुंचती है।

अनीता हस्सनंदनी

anita hassanandani

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अनिता हस्सनंदानी भी अपने ससुराल वालों के बहुत करीब है। जब उनके ससुर बीमार हुए थे तो उन्होंने बहुत ही अच्छे से उनका ख्याल रखा था। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस के पति ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

ऐश्वर्या शर्मा

anita hassanandani

‘गुम है किसी के प्यार में’ से पॉपुलर अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा ने इसी सीरियल में नजर आ रहे अभिनेता नील भट्ट के साथ शादी रचाई है। यह दोनों अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। ऐश्वर्या ने बताया था कि वह अपनी सास के बहुत करीब है। वही शादी के बाद ऐश्वर्या ने अपनी ससुराल वालों के लिए कई कीमती सामान भी खरीदे थे।

Back to top button