विशेष

पति के होश उस समय उड़ गए जब शादी के 4 दिन बाद ही पत्नी की सच्चाई आयी सामने, फिर….

नई दिल्ली: पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही पवित्र और अनोखा होता है। इस रिश्ते में प्रेम और भरोसे की सबसे ज्यादा जरुरत होती है। लेकिन कुछ लोगों को यह रिश्ता केवल मजाक लगता है। कई ऐसे लोगों के बारे में पता चला है जो शादी केवल अपने फायदे के लिए करते हैं और अपना मतलब पूरा होने के बाद शादी तोड़ देते हैं। अक्सर आपने इस तरह की घटनाएँ पेपर में पढ़ी या टीवी पर देखी होगी।

इसी तरह की शादी को लेकर की एक बॉलीवुड में फिल्म भी बनी थी। फिल्म का नाम था “डॉली की डोली” शायद आपको याद भी होगा। इस फिल्म में सोनम कपूर एक ऐसी लड़की की भूमिका में होती हैं जो अपने कुछ ठग दोस्तों के साथ मिलकर लड़कों को फंसाती थी और उनसे शादी करती थीं। शादी की पहली रात ही नशे की दवाई पिलाकर पुरे घर का सामान लूटकर फरार हो जाती थी। हालांकि यह फ़िल्मी कहानी है लेकिन इस तरह की घटनाएँ हमारे समाज में होती हैं।

चौथे दिन किसी के साथ भाग गयी बाइक पर बैठकर:

हाल ही में पुलिस ने शादी के नाम पर महिलाओं की सौदेबाजी करने वाले एक गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले ही मध्यप्रदेश के इंदौर का रहने वाला एक व्यक्ति पुलिस से शिकायत करता है कि उसकी शादी के 4 दिन बाद ही उसकी पत्नी 70000 हजार रूपये लेकर फरार हो गयी। व्यक्ति ने दुखी मन से बताया कि शुरुआत के 3 दिन तक तो वो बहुत अच्छे से थी और उसकी खूब सेवा भी की, लेकिन चौथे दिन वह किसी के साथ बाइक पर बैठकर भाग गयी।

विशेष टीम बनाकर पुलिस ने की कार्यवाई:

व्यक्ति की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आयी और शादी के नाम पर महिलाओं की सौदेबाजी करने वाले एक गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र में नातरा प्रथा के नाम पर दुल्हन की खरीद-फरोख्त की लगातार शिकायतें आने के बाद विशेष टीम बनाया गया और कार्यवाई की गयी। इसके बाद पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ा जिसके 5 सदस्यों में से 3 महिलाएँ थीं।

लड़की देने के बदले लेते थे पैसे:

लोगों को झांसे में लाने वाले 2 षड़यंत्रकारी महेश और मेहरबान नाम के व्यक्ति फरार हैं। दुल्हन का भाई बंकर फर्जी शादी करवाने वाले दिनेश व पूजा पर राजस्थान के चित्तौड़ में भी केस दर्ज है दिनेश ने बताया कि चित्तौड़ में शादी कराने के बदले में 10 हजार रूपये का लेन-देन चलता था। उन्होंने शाजापुर में भी महेश से शादी करवाने के बदले 70 हजार रूपये लेने की बात स्वीकारी। उन्होंने कहा कि लड़की के बदले रूपये लेते थे।

Back to top button