बॉलीवुड

मिका सिंह की तरह स्वयंवर का ढोंग कर चुके हैं ये सितारें, देखें पॉपुलैरिटी के लिए किस हद तक गिरे

बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों के जाने माने सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) इन दिनों अपने स्वयंवर को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। कई लड़कियों को देखने के बाद आखिर उनका दिल आकांक्षा पुरी पर आकर अटक गया है। आकांक्षा ने इस स्वयंवर में वाइल्ड कार्ड से एंट्री मारी थी। अब मिका ने सभी लड़कियों में से आकांक्षा को पसंद कर लिया है। लेकिन मिका को अब आकांक्षा को चुनने के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है।

दरअसल मीका सिंह और आकांक्षा पुरी बीते दस बारह सालों से खास दोस्त हैं। दोनों के लव अफेयर की खबरें भी कई बार सामने आ चुकी है। ऐसे में इस स्वयंवर में आकांक्षा का वाइल्ड कार्ड से आना और मिका का इतने दिनों की नौटंकी के बाद सभी लड़कियों को रिजेक्ट कर देना लोगों को हजम नहीं हो रहा है। इसलिए दर्शकों का कहना कि ये स्वयंवर शो फेक- स्क्रिप्टेड था। वैसे सिर्फ मिका ही नहीं ये सितारें भी लोगों को स्वयंवर के नाम पर बेवकूफ बना चुके हैं।

राखी सावंत

राखी वह एक्ट्रेस है जिसे बॉलीवुड में सबसे पहले ड्रामा क्वीन होने का टैग मिला था। वह समय याद कीजिए जब राखी के ड्रामे अव्वल दर्जे के हुआ करते थे। तब हर मीडिया चैनल पर वही छाई रहती थी। कई ऊटपटाँग बयान देती थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए एक चैनल ने साल 2009 में ‘राखी का स्वयंवर’ नाम का एक शो बनाया।

ये भारत में पहला ऐसा शो था जिसमें जीतने वाले कंटेस्टेंट को किसी सेलिब्रिटी से शादी करने का मौका मिलता। लिहाजा शो की टीआरपी आसमान छूने लगी। इस शो में राखी ने एनआरआई बिजनेसमैन इलेश परुजनवाला को विजेता बनाया और उससे सगाई की। हालांकि कुछ समय बाद राखी ने इलेश से अपना रिश्ता तोड़ दिया। फिर वे न जाने कितने मर्दों से शादी और ब्रेकअप का ढोंग करती रही।

रतन राजपूत

रतन राजपूत एक जमाने में टीवी की दुनिया का पॉपुलर चेहरा हुआ करती थी। उनका शो ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ बड़ा पॉपुलर हुआ था। रतन ने 2011 में अपना स्वयंवर रचाया था।

इस शो का नाम था ‘रतन का रिश्ता’। हालांकि रतन ने शो से पहले ही साफ बोल दिया था कि वह शादी को लेकर श्योर नहीं हैं। यदि उन्हें सच में कोई दिल से पसंद आएगा तो ही वे 7 फेरे लेंगी। शो में रतन को अभिनव शर्मा पसंद आए थे। उन्होंने अभिनव से सगाई भी की थी। लेकिन उनकी शादी के आज तक कोई अते पते नहीं है।

मल्लिका शेरावत

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा मल्लिका शेरावत भी अपनी लोकप्रियता को भुनाने के लिए स्वयंवर का ढोंग रचा चुकी है। उन्होंने 2013 में ‘द बैचलरेट इंडिया : मेरी ख्यालों की मल्लिका’ नाम का शो किया था। इस शो में मल्लिका का दिल एक शख्स पर आया भी था। दोनों शो के खत्म होने के बाद सिर्फ कुछ दिनों तक साथ दिखे थे। लेकिन जैसे ही मीडिया ने उन्हें कवर करना बंद किया, उन्होंने उस शख्स से पल्ला झाड़ लिया।

शहनाज गिल

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल ने भी अपने स्वयंवर का नाटक कर खूब पॉपुलैरिटी बटोरी। बिग बॉस में तो उनका दिल सिद्धार्थ शुक्ला पर आया था। लेकिन अपने स्वयंवर के शो में भी वह सिद्धार्थ शुक्ला का राग अलापती रही। उन्हें शो में अपनी पसंद का रिश्ता नहीं मिला। वहीं शहनाज के इस नाटक के चलते उनका शो ‘मुझ से शादी करोगे’ बुरी तरह फ्लॉप हो गया।

पारस छाबड़ा

बिग बॉस 13 के ही पारस छाबड़ा भी शहनाज गिल के साथ ‘मुझ से शादी करोगे’ में दिखे थे। उन्होंने भी शो में अपने लिए लड़की ढूँढने का बहुत नाटक किया। जबकि बिग बॉस में उनका स्पेशल बॉन्ड माहिरा शर्मा के साथ दिख चुका था। तो हम कह सकते हैं कि उन्होंने भी अपनी पॉपुलैरिटी को भुनाने के लिए झूठे स्वयंवर का खेल खेला।

Back to top button