राशिफल

आज का गुडलक: सुधरेगा आपका बिगड़ा हुआ स्वास्थ्य, जानें कैसे?

आज गुरुवार के दिन 17.08.2017 को सिंह संक्रांति या घी संक्रांति पर्व मनाया जाता है। यह कृषि से सम्बंधित पर्व है, इसलिए यह पर्व को सबसे ज्यादा किसानों के बीच मायने रखता है। इस संक्रांति में सूर्यदेव सिंह राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य को शास्त्रों में नारायण की संज्ञा दी गयी है। इस संक्रांति के दिन सूर्यदेव के नारायण रूप के पूजन का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। इस संक्रांति के दिन गाय के शुद्ध घी का प्रयोग आवश्यक रूप से किया जाता है।

सूर्यदेव हैं स्वास्थ्य के देवता:

ऐसा कहा जाता है कि सिंह संक्रांति के विशेष पर्व के दिन गाय के शुद्ध देशी घी के प्रयोग से स्मरण शक्ति में वृद्धि होती है। व्यक्ति का बुद्धिबल बढ़ता है, उर्जा में वृद्धि होती है तथा ओज भी बढ़ता है। भगवान सूर्यदेव को स्वास्थ्य का देवता भी माना जाता है। इनकी पूजा करने वाले व्यक्ति के ऊपर कभी भी बिमारी का साया नहीं पड़ता है। सिंह संक्रांति के विशेष पर्व के दिन नारायण के पूजन करने से बिगड़ा हुआ स्वास्थ्य बहुत जल्दी ठीक हो जाता है।

पूजन विधि:

आज के दिन भगवान श्री नारायण के चित्र का विधिवत पंचोपचार पूजन करना बहुत ही फायदेमंद और शुभ होता है। नारायण की पूजा करते समय सबसे पहले गाय के शुद्ध देशी घी का दीपक जलाएं। इसके बाद चन्दन का धूप करके हरिद्रा से तिलक करें। तत्पश्चात सूरजमुखी के फूल अर्पित करके लड्डू का भोग लगायें। 108 बार इस विशिष्ट मन्त्र का जाप करने के बाद बेसन के लड्डुओं को प्रसाद स्वरुप बाँट दें।

विशिष्ट मंत्र:

ह्रीं वसुप्रदाय सूर्यनारायणाय नमः॥

विशिष्ट मुहूर्त:

दिन 12:43 से दिन 12:51 तक।

अभिजीत मुहूर्त:

दिन 11:58 से दिन 12:51 तक।

अमृत काल:

दिन 14:52 से शाम 16:21 तक।

यात्रा महूर्त:

दिशाशूल – दक्षिण। राहुकाल वास – दक्षिण। अतः दक्षिण दिशा की यात्रा टालें।

विशेष वर्जित महूर्त:

आज के दिन प्रातः सूर्योदय से लेकर दिन 12:43 तक भाद्रवास (स्वर्ग) पर रहेगा। भद्रा में शुभ कार्य वर्जित हैं, इसलिए कोई भी शुभ कार्य ना करें।

शुभ रंग:

पीतांबरी।

शुभ दिशा:

उत्तर।

शुभ समय:

शाम 16:18 से शाम 17:09 तक।

शुभ मंत्र:

ॐ आदिभूताय नमः॥

शुभ टिप्स:

प्रोफेशनल सक्सेस हेतु पीली आभा लिए गाय को गुड चना खिलाएं।

जन्मदिन के लिए शुभ:

सौभाग्य प्राप्त करने के लिए आज के दिन विष्णु मंदिर में जाकर भगवान विष्णु के समक्ष गोल फल (सेब) अर्पित करें।

 

एनिवर्सरी के लिए शुभ:

अगर आपके दाम्पत्य जीवन से ख़ुशी दूर होती जा रही है तो चिंता की बात नहीं है। आज के दिन दंपति विष्णु मंदिर में जाकर केले चढ़ाएँ, इससे दांपत्य जीवन में रस भर जायेगा।

Back to top button