विशेष

पाकिस्तानियों ने गाया भारतीयों के साथ राष्ट्रगान, सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरल

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान कभी एक देश हुआ करते थे। लेकिन जाते-जाते अंग्रेजों ने ऐसी चाल चली की भारत के दो टुकड़े हो गए। पहला टुकड़ा बना हिंदुस्तान और दूसरा टुकड़ा बना पाकिस्तान। धर्म के नाम पर हुए इस बंटवारे ने दोनों देश में जमकर आग लगाई। बँटवारे के समय दोनों देशों के लोगों को अपनों के खोने का गम सहना पड़ा। आज भी भारत पाकिस्तान एक दुसरे के पक्के दुश्मन हैं। india pak national anthem.

दोनों ही देशों के पास परमाणु हथियार है। ऐसे में दोनों ही एक दुसरे को कम नहीं समझते हैं। आज पाकिस्तान ने अपना 70 वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया और कल भारत अपना स्वतंत्रता दिवस मनायेगा। भारत और पाकिस्तान के बीच 1947 के बाद से तीन युद्ध हो चुके हैं। दोनों देशों के बीच जमकर विवाद होते रहते हैं। लेकिन आज भी इन दोनों देशों की आम जनता अमन ही चाहती है।

दे रहा है दोनों देशों के बीच प्रेम का सन्देश:

दोनों देशों में एक ऐसा भी तबका है जो दोनों देशों के बीच प्रेम का सन्देश देता रहता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों देशों के राष्ट्रगान का मैशअप है, जिसे दोनों देशों के कलाकारों ने मिलकर गाया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पाकिस्तान के कुछ गायक भारत का राष्ट्रगान जन-गण-मन गाते हुए दिख रहे हैं।

वॉइस ऑफ़ राम नाम के एक ग्रुप ने किया है फेसबुक पर पोस्ट:

ठीक इसी तरह कुछ भारतीय गायक पाकिस्तान का राष्ट्रगान पाक सरजमीं गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों देशों के बीच प्रेम बढ़े, इसको ध्यान में रखकर यह मैशअप बनाया गया है। इस वीडियो को फेसबुक पर “वॉइस ऑफ़ राम” नाम के एक ग्रुप द्वारा पोस्ट किया गया है। इसमें भारत की तरफ से सिद्धार्थ बसरुर, इशिता चक्रवर्ती, संजीता भट्टाचार्य, निखिल डिसूजा, अरुण हरिदास कामथ, मेहर मिस्त्री, आदिल मैनुअल, राघव और अर्जुन ने अपनी आवाज दी है।

पाकिस्तानी गायकों ने गाया भारत का राष्ट्रगान:

इस वीडियो में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की ओर से अलिशिया जियास, नताशा बेग, जे अली और जीशान अली ने जन गण मन गाया है। कल ही पोस्ट किये गए इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। लगातार इस वीडियो को देखने वालों की संख्या बढ़ रही है। इस वीडियो को पोस्ट करने वाले यह उम्मीद करते हैं कि दोनों देशों के बीच एक ना एक दिन शांति कायम जरुर होगी।

वीडियो देखें-

Back to top button