राशिफल

Rashifal 27 May: आज इन 5 राशियों को मिलेंगे धन लाभ के मौके, कामकाज में आ रही बाधाएं होंगी दूर

हम आपको शुक्रवार 27 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन इत्यादि से जुड़ी जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 27 May 2022

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। अपनी इच्छा से किसी की मदद भी कर सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। ज्यादा इधर-उधर की बातें न करें और अपने काम पर पूरा फोकस करें। आपकी आय सुरक्षित है और जिसे आप अपनी संपत्ति को जोड़ने के लिए उपयोग कर सकते है। आज इस कार्य को मन लगाकर करेंगे। दवाइयों का कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जल्दबाजी में लिया हुआ आपका एक गलत फैसला भारी नुकसान की वजह बन सकता है। भाई-बहनों के साथ मतभेद संभव है। अगर वे आपसे सहमत नहीं हैं, तो उन पर किसी तरह का दबाव डालने से बचें क्योंकि इससे रिश्ते में दूरी बढ़ेगी। निजी जीवन की बात करें तो आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बीच कहासुनी होने की आशंका है। मित्र जनों के साथ आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज स्वास्थ के मोर्चे पर उतार चढाव की संभावना है। छात्रों के लिए दिन बढ़िया है। करियर में कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। अगर आप किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं, तो वह पूरा हो जाएगा। बेहतर खबर आपको प्राप्त होने वाली हैं। भाग्य का सहयोग मिलेगा। आराम करने का बेहतर मौका आपको हासिल होने वाला है। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज व्यवसाय में आपत्ति खडी हो सकती है। बेहतर अपने आप को महसूस कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अचानक काम का दबाव बढ़ सकता है। काम पूरा करने के लिये शायद आपको पर्याप्त समय न मिल पाये। परेशान होने के बजाय धैर्य बनाये रखना चाहिए। आधिकारिक तौर पर कुछ बेहतर करने का प्रयत्न होने वाले है। आसपास के लोगों से कुछ बड़ी सलाह आपको प्राप्त हो सकती है। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, उनकी किस्मत चमक सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज किसी के साथ तकरार होने की संभावना है। कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी सफलता के योग हैं। सुबह से ही आपको किसी शुभ समाचार का इंतजार रहेगा। शाम तक यह इंतजार पूरा होने का योग है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर धन खर्च होगा। आर्थिक मामले या लेन-देन में सावधानी रखें। आस-पास की यात्रा करनी पड़ सकती है। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद होगा। घरेलू ज़िंदगी सुकूनभरी और ख़ुशनुमा रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

निजी मसले नियन्त्रण में रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ झगड़े हो सकते हैं। ऑफिस में अपनी जगह बनाने के लिए सूझ-बूझ से काम लेना होगा। बुद्धि से जुड़े कार्यों के नतीजे शाम तक मिलने लगेंगे। कार्य व्यापार में उन्नति के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं। किसी नई डील को फाइनल करने का काम कुछ समय के लिए टाला जा सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। सेहत के साथ आज आपको खिलवाड़ भारी पड़ सकता है। व्यापार में आपका दिन अच्छा रहेगा। आज पारिवारिक तथा आर्थिक मामलों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से दोस्ती भी हो सकती है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने का मन बना रहे हैं तो आपके रास्ते में कई सारी रुकावटें आ सकती हैं। बच्चो का साथ आपको तनाव मुक्त रखेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

धन संबंधी मामलों में दिन अच्छा नहीं है। धन आएगा लेकिन तेजी से खर्च भी होगा। आपको आज अपने वैवाहिक संबंधों का विशेष ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि कुछ गलतफहमियां परेशान कर सकती हैं, और व्यर्थ के प्रेम संबंधों से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए। यदि आप खुद का कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो हो सकता है आपके पिता आपसे सहमत ना हों। नौकरी में जो प्रयास आप पहले कर रहे थे। आज वह प्रयास सफल हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। नई परियोजनाएं अमल में लाई जा सकती है। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। भागीदारी वाले व्यवसायों और चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में निवेश न करें। तरक्की में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी और खुशियां आपके दरवाजे पर दस्तक देंगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं, संभालकर रखें। थकान व कमजोरी रह सकती है। पारिवारिक मोर्चे पर चीज़ें अच्छी रहेंगी और अपनी योजनाओं के लिए आप पूरे सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। अपनी वाणी से दूसरों का दिल न दुखाएं। आज नौकरी में तरक्की के पूरे आसार बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में संबंध मधुर होंगे। आमदनी के नए स्रोत खुलेंगे। किसी गरीब व्यक्ति को कंबल का दान करें। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके रुके हुए कार्य बनेंगें जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्य क्षेत्र में सुधार संभव है। आपको समय का पूरा लाभ मिलने की संभावना है, कार्यों में आई रुकावट भी दूर होने जा रही है। आपकी जिम्मेदारी बढ़ेगी और आर्थिक लाभ के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को नये स्तर पर कामयबी मिलेगी। कारोबार में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। साथ ही मुमकिन है आपके विरोधी ही आपके पक्षधर हो जाएं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज किसी को भी धन उधार ना दें, अन्यथा आपको हानि हो सकती है। मेलजोल और सहयोग से समय पर काम निपटाएं। दूध कारोबारियों को गुणवत्ता के लिए सजग रहना होगा, अन्यथा ग्राहकों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। अपनी उर्जा का सही दिशा में लगाएं और आलस्य का परित्याग करें। भाईयों से कुछ विवाद हो सकता है। अनावश्यक चिंताओं से घिरे रहेंगे। आप आज दूसरों के गुस्से और आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं।

आपने Rashifal 27 May 2022 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 27 May 2022 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 27 May 2022 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button