दिलचस्प

पति ने पत्नी से आधी रात को की ऐसी माँग जिसे पूरा नहीं कर पायी पत्नी और उठाया ये खौफनाक कदम

लुधियाना: हमारे समाज में एक नहीं बल्कि कई बुराइयाँ हैं, जिनका जड़ से ख़त्म होना बहुत ही जरुरी है। इन बुराइयों की वजह से समाज का संतुलन बिगड़ा हुआ है और आये दिन अनेक तरह के हादसों का सामना करना पड़ता है। इन्ही बुराइयों में से एक बुराई है दहेज़ प्रथा की। गरीब परिवार में जब एक लड़की जन्म लेती है तो वह यह सोचकर डरने लगता है कि अब कैसे इस लड़की की शादी होगी? बिना मोटी रकम लिए आज के समय में तो कोई शादी ही नहीं करता है।

लुधियाना के कुलदीप नगर की 22 वर्षीय हरजिंदर कौर का मामला लोग भूले नहीं थे कि फिर से एक और विवाहिता दहेज़ की बलि चढ़ गयी। आये दिन इस तरह की घटनाएँ सुनने को मिलती है। किसी में खुद विवाहिता फांसी लगा लेती है तो किसी में उसको जबरदस्ती प्रताड़ित करके मार दिया जाता है। दोनों ही सूरतों में महिला को ही शिकार बनना पड़ता है। ऐसे में समाज की दशा-दिशा दोनों की बिगड़ती जा रही है।

दहेज़ के लिए करता था बेटी को परेशान:

हाल ही में 40 दिन पहले नव विवाहिता 22 वर्षीय सुमन ने दहेज़ उत्पीड़न से दुखी होकर खुद को मरना ही बेहतर समझा और फाँसी के फंदे पर झूल गयी। सुमन की माता राजकुमारी ने आरोप लगाया है कि 2 लाख रूपये दहेज़ को लेकर उसका दामाद संजीव कुमार उसकी बेटी को बहुत ज्यादा परेशान करता था। पुनीत नगर की रहने वाली राजकुमारी ने बताया कि बीते 29 जून को उन्होंने अपनी बेटी की शादी जोधेवाल इलाके में रहने वाले संजीव के साथ की थी।

रात 12 बजे कर रहा था 2 लाख रुपयों के लिए परेशान:

उनकी बेटी 12 तक पढ़ी-लिखी थी। बेटी की शादी में उन्होंने अपनी हैशियत के अनुसार दहेज़ दिया था। लेकिन इतने से उनके दामाद का पेट नहीं भरा और शादी के कुछ दिनों बाद ही बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया। यहाँ तक की बेटी से मिलने भी नहीं देता था। 9 अगस्त की शाम को जब वह अपनी बेटी से मिली तो उसनें बताया कि संजीव ने 2 लाख रूपये की माँग की है। इसी वजह से वह मिलने नहीं देता है। रात करीब 12 बजे बेटी ने फ़ोन किया कि संजीव पैसों के लिए परेशान कर रहा है।

संजीव के खिलाफ दहेज़ हत्या का केस दर्ज:

बेटी की यह बात सुनकर उसनें बेटी को समझाया कि शांति बनाये रखे। सुबह वह खुद आकर उसके पति को समझाएगी। अगले दिन वह बेटी के घर जाने ही वाली थी, कि उसके दामाद ने उसे फ़ोन करके बताया कि सुमन की हालत ठीक नहीं है। वह सीधे सी. एम. सी. अस्पताल आ जाये। जब वह अस्पताल पहुँची तो उसकी बेटी की मृत्यु हो चुकी थी। पता चला की सुमन ने फाँसी लगाकर जान दी थी। राजकुमारी ने आरोप लगाया कि दामाद के प्रताड़ना से परेशान होकर ही उसनें अपनी जान ली है। संजीव के खिलाफ दहेज़ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

Back to top button