
कांस के रेड कार्पेट पर पहली बार आई ‘गुत्थी’, वायरल फोटो में चोटियों पर फिदा दिखे विदेशी!
इस समय कान फिल्म फेस्टिवल की धूम चारों तरफ मची हुई है। बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने इस फेस्टिवल के 75वें संकरण के रेड कारपेट पर भारत का परचम ऊंचा कर रखा है। लेकिन अब खबर आ रही है कि उनका साथ देने मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी पेरिस पहुंच गए। सुनील ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट शेयर की है, जिसने सभी को चौंका दिया है। सुनील ग्रोवर की यह पोस्ट इस समय इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।
कान्स रेड कारपेरट पर गुत्थी बनकर पहुंचे सुनील ग्रोवर?
सुनील ग्रोवर लेटेस्ट फोटो में कान्स 2022 फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर नजर आ रहे हैं। फोटो में सुनील अपने फेमस किरदार गुत्थी के गेटअप में दिखाई दे रहे हैं। आप देख सकते हैं कि कॉमेडियन और एक्टर व्हाइट लॉन्ग गाउन में हैं, जिसपर पर्पल कलर की बो बनी हुई है। इस ड्रेस संग उन्होंने गुत्थी वाली दो चोटियां भी बनाई हैं, जिसे रेड रिबन से डेकोरेट किया है।
इस खास लुक में फोटो शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर गुत्थी के खास एक्सप्रेशंस देते हुए भी देखे जा सकते हैं, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा, ‘French Riviera’
गुत्थी के स्टाइलिश अवतार को देख छूटी हंसी
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर सुनील ग्रोवर व्हाउट गाउन पहनकर कान्स रेड कारपेट पर क्या कर रहे हैं? इस सवाल का जवाब सिर्फ आप नहीं, बल्कि कई लोग जानना चाहते हैं। दरअसल, ये एक मॉर्फ फोटो है। इस फोटो को एडिट करके बनाया गया है। लेकिन देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते है कि इसे एडिट किया गया है।
तभी तो सुनील ग्रोवर को लड़कियों के गाउन में देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। कान्स रेड कारपेट पर गुत्थी को इतने स्टाइलिश अवतार में देखकर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहे हैं।
View this post on Instagram
सेलेब्स ने दिए ये कमेंट
कान्स में अपने सुपर ग्लैमरस लुक्स से फैंस की धड़कनों को तेज करने वाली हिना खान भी सुनील ग्रोवर की फोटो देखकर अपनी हंसी को रोक नहीं पाईं। हिना खान ने कमेंट सेक्शन में लाफिंग इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया है। मौनी रॉय, शक्ति मोहन, रोनित रॉय समेत कई सेलेब्स सुनील की फोटो देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं।
ऐसे में गुत्थी के फैंस भला कैसे पीछे रह सकते हैं। फोटो पर सुनील के फैंस- Hyeeeeee❤️❤️❤️😂😂, Pappa ka para 😂😂😂, Your the best❤️❤️❤️ लिखकर कॉमेडियन की चुटकी लेते हुए उनसे खूब मजे ले रहे हैं।
सुनील ग्रोवर के कैरेक्टर गुत्थी को कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो से पहचान मिली थी। गुत्थी ने अपने खास अंदाज से लोगों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि आज तक उनके इस किरदार के फैंस दीवाने हैं। वे ट्रू एंटरटेनर हैं। अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने के बाद सुनील ग्रोवर अब फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए अपने फैंस को एंटरटेन करने वाले हैं।