दिलचस्प

पापा बनने की जल्दी में शादी करना ही भूल गए थे एंड्रयू साइमंड्स समेत 5 क्रिकेटर, इंडियन भी शामिल

क्रिकेट की दुनिया के लिए शनिवार को शोक भरी खबर आई थी। मशहूर क्रिकेटर रहे एंड्रयू साइमंड्स की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वो ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज हुआ करते थे। उनके बारे में लोग जानना चाह रहे हैं।

खासकर उनके निजी जीवन के बारे में काफी सर्च किया जा रहा है। क्या आपको पता है कि वो शादी के बिना ही पिता बन गए थे। वो ही नहीं कई ऐसे क्रिकेटर भी हैं जो शादी से पहले ही पापा बन गए थे। इनमें भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हैं।

हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के ऑल राउंडर खिलाड़ी की बात करें तो हार्दिक पांड्या का नाम जरूर आता है। वो शानदार खिलाड़ी हैं। शायद आप जानते होंगे कि पांड्या शादी से पहले ही पापा बन गए थे।

उन्होंने 30 जुलाई 2020 को बताया था कि नताशा स्टेनकोविक जो उनकी गर्लफ्रेंड थी, वो प्रेग्नेंट थीं। इस दौरान इनकी बस सगाई ही हुई थी। दोनों ने दुबई में 1 जनवरी 2020 को एक दूसरे के साथ सगाई रचा ली थी।

एंड्रयू साइमंड्स

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स अब सबको छोड़कर जा चुके हैं। उनका शनिवार को हादसे में निधन हो गया था। ये बल्लेबाज भी शादी से पहले ही पिता बन गया था। इनकी गर्लफ्रेंड लॉरा साल 2013 में गर्भवती हो गई थीं।

इस समय तक दोनों की शादी नहीं हुई थी। हालांकि इनके बच्चे के पैदा होने के साल भर बाद दिवंगत क्रिकेटर ने अपनी गर्लफ्रैंड लॉरा से शादी कर ली थी। साल 2014 में हुी शादी से उनके दो बच्चे बिली और क्लोई हैं।

david warner

डेविड वॉर्नर

बिना शादी किए पिता बनने वालों की लिस्ट में अगला नाम भी ऑस्ट्रेलिया से है। बैट्समैन डेविड वार्नर भी इसी फेहरिस्त में शामिल हैं। वो भी शादी से पहले ही पापा बन गए थे। उनकी पत्नी का नाम कैंडिस वार्नर है।

इस जोड़ी की पहली बेटी का जन्म साल 2014 में हुआ था। हालांकि इस दौरान दोनों ने शादी नहीं की थी। बस प्रेमी-प्रेमिका की तरह दोनों साथ रहा करते थे। साल 2015 में दोनों ने एक-दूसरे के साथ शादी रचा ली थी।

chris gayle

क्रिस गेल

अगला नाम वेस्टंडीज के खिलाड़ी रह चुके क्रिस गेल का है। ये खिलाड़ी अपने बल्ले के जौहर से खूब नाम कमा चुका है। वहीं निजी जीवन में भी क्रिस गेल खासे पॉपुलर हैं। ये क्रिकेटर भी शादी से पहले ही बच्चे का पिता बन चुका था।

इनकी गर्लफ्रेंड का नाम नताशा बैरिज है। दोनों की पहली संतान साल 2017 में हुई थी जब नताशा ने एक बेटी को पैदा किया था। बेटी के पैदा होने के बाद क्रिस गेल ने नताशा बैरिज के साथ विवाह कर लिया था। अब दोनों खुशी-खुशी साथ रहते हैं।

जो रूट

शादी बिना ही पिता बनने वाली लिस्ट में इंग्लैंड का खिलाड़ी भी शामिल है। पूर्व टेस्ट कैप्टन जो रूट भी विवाह रचाये बिना ही डैडी बन गए थे। इनकी गर्लफ्रैंड का नाम कैरी कॉरटेल है। इन दोनों ने साल 2016 के मार्च महीने में सगाई कर ली थी।

हालांकि इनको भी पिता बनने की इतनी जल्दी थी कि शादी होने से पहले ही इनकी गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हो गई थी। क्रिकेटर को बेटे अलफ्रेड की प्राप्ति 7 जनवरी 2017 में हुई थी। इसके बाद इन्होंने प्रेमिका के साथ शादी कर ली थी।

Back to top button