
‘बदन पर सितारे..’ गाने पर भाग्यश्री ने पति संग ऐसा डांस किया कि फैंस के बदन पर.. – Video वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पति संग डांस का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो ‘बदन पर सितारे लपटे हुए..’ गाने पर पति हिमालय संग डांस कर रही हैं। ये डांस इतना जोरदार है कि उनके फैंस और देखने वाले के बदन पर थिरकन आ जा रही है और वो भी नाचने को मजबूर हो जा रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
रियलिटी शो में दिख रहे भाग्यश्री-हिमालय
भाग्यश्री इन दिनों अपने रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस शो में वह पति हिमालय दासानी के साथ दिखाई देती रहती हैं।
स्मार्ट जोड़ी में भाग्यश्री और हिमालय दासानी को कई मौकों पर रोमांटिक होते हुए देखा गया है। इतना ही नहीं दोनों अक्सर शो में जोरदार डांस भी करते रहते हैं। अब भाग्यश्री ने एक बार फिर से हिमालय दासानी के साथ शानदार डांस किया है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
डांस का वीडियो वायरल
View this post on Instagram
इन दोनों ने सिंगर सोनू निगम की आवाज में गाए गाने ‘बदन पे सितारे लपेटे हुए’ पर जोरदार डांस किया है। डांस के वीडियो को भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस से जुड़े रहने के लिए वह खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। भाग्यश्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति संग डांस के वीडियो को शेयर किया है।
स्टाइलिश ड्रेस में दिखीं भाग्यश्री
वीडियो में अभिनेत्री ग्रे और ब्लैक कलर की स्टाइलिश ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने कानों में बड़े ईयरिंग्स और हाथों में बैंगल्स पहने हुए हैं। वहीं भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी ने व्हाइट और ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। यह कपल बदन पर सितारे लपेटे हुए गाने पर शानदार अंदाज में डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए भाग्यश्री ने कैप्शन में लिखा, ‘रेट्रो फील में थ्रोबैक!
सोशल मीडिया पर भाग्यश्री और हिमालय दासानी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
आपको बता दें कि भाग्यश्री ने साल 1989 में अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड में अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद से उन्हें सलमान खान की अभिनेत्री के तौर पर आज भी लोग जानते हैं। भाग्यश्री 53 साल की हैं, लेकिन वह आज भी अपनी खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।