Viralबॉलीवुड

‘ऊ अंटावा..’ गाने पर नाचती ही जा रही थी दुल्हन, जब परेशान हो गया दूल्हा तो जानें क्या किया?

देश में इन दिनों शादी ब्याह का माहौल चल रहा है। शादी ब्याह के खूब मुहूर्त हैं। ऐसे में लोग अपने जीवनसाथी के साथ सात फेरे ले रहे हैं। गरमी के मौसम में भी विवाह की धूम मची हुई है। लड़का हो या लड़की, जीवन में एक बार आने वाले इस दिन को अच्छे से जीना चाहते हैं। इसी वजह से शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती है।

फिर चाहे शादी के लिए फोटोग्राफी हो या गीत संगीत का आयोजन, सब होता है। हालांकि कई बार गीत संगीत के चक्कर में परेशानी भी हो सकती है। कुछ ऐसा हुआ हुआ एक शादी में जहां दुल्हन पुष्पा के ऊ अंटवा गीत पर डांस करते ही जा रही थी। दूल्हा जब थक गया तो उसको कुछ ऐसा काम करना पड़ा जिससे वीडियो वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कोई नहीं जान सकता है। कई बार ऐसी चीजें भी वायरल हो जाती हैं जिनके बारे में कोई समझ ही नहीं सकता है। हालांकि उसमें कोई ऐसी चीज जरूर होती है जिसकी वजह से लोगों को वायरल चीज खूब पसंद आ जाती है। कुछ ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को लोग कितना पसंद कर रहे हैं इसका अंदाजा इसे मिले लाइक्स से कर सकते हैं। 59 लाख से ज्यादा लोग इस वायरल क्लिप को लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो में छोटी सी क्लिप है जिसमें एक शादी समारोह में दूल्हा और दुल्हन का डांस दिखाया गया है। दोनों ही पुष्पा के गाने पर नाचते नजर आ रहे हैं।

जानें दूल्हे ने किया कौन सा काम

वीडियो में दिख रहा है कि एक शादी समारोह है। इसमें कुछ लोग दूल्हा और दुल्हन को घेरे हुए हैं। पीछे से पुष्पा फिल्म का गीत ऊ अंटवा बज रहा है। इस गाने पर दुल्हन और दूल्हा दोनों ही डांस कर रहे हैं। दूल्हा तो थोड़ा संभलकर नाचता दिखा लेकिन दुल्हन पूरी तरह ही सुध बुध खो चुकी नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Chemistry Studios (@chemistrystudios)

कुछ देर बाद दूल्हा तो थककर रुक जाता है लेकिन दुल्हन नहीं रुकती है। वो सबकुछ भूलकर गाने पर डांस ही करती जा रही थी। जब दूल्हा उसको देखकर परेशान हो गया तो उसे दुल्हन को वहां से घसीटकर ले जाना पड़ा। दूल्हे की इस हरकत की वजह से ही वीडियो वायरल हो गया। लोग इस मजेदार वीडियो को देखकर खूब मजे ले रहे हैं।

सामंथा के आइटम ने खूब मचाया धमाल

पुष्पा मूवी में इस गीत को एक्ट्रेस सामंथा पर फिल्माया गया था। इस गाने ने खूब धूम मचाई थी। लोगों की जुबान पर ये गीत चढ़ा हुआ था। इससे पहले भी कई बार लोग इस गीत पर डांस कर चुके हैं। वो वीडियो भी वायरल हो चुके हैं। फैन्स के बीच भी सामंथा का ये आइटम नंबर खूब लोकप्रिय हुआ था।

samantha ruth prabhu

आपको बता दें कि पुष्पा 2 की मेकिंग भी शुरू होने वाली है। इसके लिए अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने मोटी रकम वसूली है। वहीं फिल्म के दूसरे भाग में भी सामंथा का आइटम नंबर दिख सकता है। फिल्म के पहले भाग को डायरेक्टर सुकुमार ने बनाया था। दर्शक फिल्म के दूसरे भाग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Back to top button