समाचार

30 शादियां कर चुकी थी दुल्हन, 31वीं बार दूल्हा बनकर पहुंचा पुलिस कॉन्सटेबल, जानें फिर क्या हुआ

राजस्थान में लुटेरी दुल्हनों ने आतंक मचा रखा है। वो भोले-भाले परिवार को पहले अपने जाल में फंसाती हैं। फिर उनके साथ शादी कर लेती हैं। इसके बाद लूटपाट कर फरार हो जाती हैं। कभी बदनामी के डर से तो कभी धमकी की वजह से पीड़ित चुप रहते हैं। इसी वजह से लुटेरों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

राजस्थान के डूंगरपुर में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां भी एक लड़की ने आतंक मचा रखा था। वो पहले युवकों से शादी करती और उनको लूटकर फरार हो जाती थी। पुलिस को उसकी कई बार शिकायत मिल चुकी थी। ऐसे में पुलिस ने उसको पकड़ने की योजना बनाई। इस बार उसका दूल्हा बनकर पुलिसवाल पहुंचा। जानें फिर क्या हुआ।

डूंगरपुर में मचा रखा था लूट का आतंक

राजस्थान में डूंगरपुर जिले में आदिवासी बाहुल्य है। यहां पर एक लड़की ने आतंक मचाया हुआ था। वो 30 लोगों से शादी कर चुकी थी। हैरानी की बात है कि हर बार वो एक ही काम करती थी। पहले शादी करती थी, फिर ससुराल से लाखों रुपये लेकर चंपत हो जाती थी। कई बार तो पीड़ित चुप रहे जिस वजह से वो और बेखौफ हो गई।

हालांकि जोधपुरा के रहने वाले प्रकाशचंद्र भट्ट कुछ अलग निकले। उन्होंने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ 12 दिसंबर 2021 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि रीना ठाकुर नाम की लड़की से उन्होंने शादी की थी। उसने खुद को मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर का निवासी बताया था।

ससुराल में पति को पिटवाया और हो गई फरार

प्रकाश ने बताया कि उनकी शादी के लिए परेश जैन नामक एजेंट ने उनसे 5 लाख रुपये की डिमांड की थी। उन्होंने पैसे भी दे दिए थे। इसके बाद रीना से उनकी शादी हो गई थी। विवाह को बस सात दिन ही हुए थे कि वो मायके जाने की जिद करने लगी। इसके बाद प्रकाश उसको लेकर जबलपुर चले आए।

यहां पर उसने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। जब प्रकाश उसे लेकर वापस आ रहे थे तो रास्ते में उसने कई लोगों को बुला लिया। पति को उनसे पिटवाया और परेश के साथ फरार हो गई। बाद में जब उन्होंने परेश और रीना को फोन किया तो दोनों ने ही अपने नंबरों को बदल लिया था। साथ ही उनके 5 लाख रुपये भी हड़प गए।

पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

मामले की छानबीन करने जब पुलिस उसके शहर पहुंची तो पता लगा कि वो पूजा बर्मन के साथ करती है। उसका असली नाम सीता चौधरी है। पूजा लुटेरी दुल्हनों का गैंग चलाती है। पुलिस ने सिपाही को दूल्हा बताते हुए फोटो दिखाने को कहा। पूजा ने शादी के लिए 5 हजार रुपये मांगे तो दूल्हा बने सिपाही ने उसको रुपये दे दिए।

इसके बाद पूजा ने उनको फोटो दिखाई तो रीना की फोटो देखते ही सिपाही पहचान गया। उसने कहा कि मुझे ये लड़की पसंद है। इसके बाद रीना को मिलने के लिए बहाने से बुलाया। जैसे ही वो आई, पुलिस ने उसको दबोच लिया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वो 30 लोगों से शादी कर लूटपाट कर चुकी है। पुलिस ने उसको जेल भेज दिया है।

Back to top button
?>