रिलेशनशिप्स

ये है 5 ऐसी ख़ास वजहें जिससे अपने से ज्यादा उम्र की महिलाओं को पसंद करते हैं आजकल के पुरुष

इस बात में कोई दो राय नहीं है कि उम्र के साथ आदमी हो या औरत दोनों की समझदार होते जाते हैं। हालांकि यह बात भी सच है कि सभी के साथ ऐसा नहीं होता है। आजकल का एक चलन तेजी से देखा जा रहा है कि आजकल के लड़के अपने से ज्यादा उम्र की महिलाओं को पसंद कर रहे हैं। हालांकि यह भारत में अभी बहुत कम देखा जा रहा है। हॉलीवुड के मशहूर स्तर ह्यू जैकमैन की पत्नी उनसे उम्र में लगभग 13 साल बड़ी है।

अनुभवी महिलाएँ करती हैं ज्यादा आकर्षित:

ऐसे ही कई और लोग हैं, जिनकी पत्नी या पार्टनर उनकी उम्र से काफी बड़ी हैं। अनुभवी महिलाएँ आजकल पुरुषों को अपनी तरफ ज्यादा आकर्षित करती हैं। आजकल के पुरुषों के दिमाग में ऐसी कई बातें हैं, जिनकी वजह से वह हमउम्र या कम उम्र की लड़कियों की बजाय ज्यादा उम्र की महिलाओं के पीछे भागते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे कारण बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से आजकल के पुरुषों की ज्यादा उम्र की महिलाएँ पसंद आती हैं।

इन वजहों से पसंद करते हैं लड़के अपने से ज्यादा उम्र की लड़कियों को:

*- आत्मविश्वास:

उम्र के साथ-साथ व्यक्ति के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। जब व्यक्ति आत्मविश्वास से भरा हुआ होता है, तो वह जीवन की किसी भी परेशानी का सामना बड़ी आसानी से कर लेता है। जब लड़कियों की उम्र ज्यादा होती है तो उनके अन्दर आत्मविश्वास भी ज्यादा होता है और ऐसी लडकियाँ लड़कों को ज्यादा आकर्षित करती हैं। उन्हें जीवन में किसी चीज का डर नहीं होता है और वह अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीती हैं।

*- खुले मिजाज का होना:

ज्यादा उम्र की लड़कियों में एक बात सामान्य रूप से देखने को मिलती है कि वह अपनी जरूरतों को लेकर खुले मिजाज की होती हैं। उन्हें जिस किसी भी चीज की जरुरत होती है, वह उसके बारे में अपने पार्टनर से खुलकर बात करती हैं। जबकि छोटी उम्र की लड़कियों में ऐसा नहीं देखा जाता है। वह अपनी जरूरतों को लेकर भी शर्म करती हैं। बेडरूम की जरुरत हो या अन्य कोई जरुरत बड़ी लड़कियां खुलकर उसपर बात करती हैं, जिससे रिश्ता मजबूत होता है।

*- अच्छे से मालूम होता है पुरुषों के बारे में:

ज्यादा उम्र की महिलाओं के साथ सबसे अच्छी बात यह होती है कि वह हर चीज के बारे में अच्छे से समझ रखती हैं। निजी जीवन से लेकर सामाजिक जीवन के बारे में उनके पास अच्छा अनुभव होता है। उन्हें यह अच्छे से मालूम होता है कि एक पुरुष एक महिला से क्या चाहता है। शारीरिक सम्बन्ध के बारे में भी ज्यादा उम्र की महिलाओं को अच्छे से पता होता है कि उनके पार्टनर को क्या पसंद है और क्या नहीं।

*- अपनी भावनाओं को संभालना:

जब ज्यादा उम्र की महिला होती है तो वह जिंदगी के हर रूप से अच्छे से वाकिफ होती है। इसलिए उसे सबकुछ अच्छे से पता होता है। वह खुद को संभालना और एक पुरुष को संभालना अच्छे से जानती है। पुरुष हमेशा ऐसी महिलाओं को पसंद करते हैं जो उनकी कमियों को पहचानकर उसे सुधार सके। बड़े उम्र की महिलाओं में यह गुण कूट-कूट कर भर होता है।

 *- रिश्तों की अच्छी समझ:

ज्यादा उम्र की महिलाओं के साथ एक अच्छी बात यह भी होती है कि वह जीवन के उतार-चढ़ाव से अच्छे से वाकिफ होती है, ऐसे में वह आपके प्यार को मजाक के रूप में बिलकुल भी नहीं लेती है। वह इस रिश्ते की बेहतरी के लिए अपना 100 प्रतिशत देने के लिए हमेशा तैयार रहती है। उसे अच्छे से पता होता है कि रिश्ता क्या होता है और जीवन में प्यार के क्या मायने होते हैं। ऐसी महिलाएँ आपका हर मोड़ पर साथ देती हैं और आपको कभी अकेला महसूस नहीं होने देती हैं।

Back to top button