
रणबीर कपूर ने मां नीतू कपूर के साथ पूरा किया फेदर चैलेंज, मां-बेटे को पंख उडाते देख फैंस बोले..
बॉलीवुड और उसके सेलिब्रिटी सोशल मीडिया का उपयोग जमकर करते हैं। फिल्म का प्रमोशन हो या अपनी फैन फॉलोइंग को मजबूत करना हो सोशल मीडिया ने बॉलीवुड कलाकारों को एक बहुत ही सटीक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया है। इसके जरिए वो तुरंत और सीधे फैंस के पास पहुंच जाते हैं। इसी सोशल मीडिया पर बॉलीवुड में एक चैलेंज चल रहा है जिसे फेदर चैंलेज नाम दिया गया है, जिसमें पंख को उड़ाना होता है।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि करीना कपूर खान और आमिर खान के बाद अब नीतू कपूर और रणबीर कपूर ने भी लाल सिंह चड्ढा का ये मजेदार चैलेंज पूरा कर लिया है। दरअसल, सितंबर के महीने में आमिर और करीना की फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज होने जा रही है। लेकिन फिल्म की टीम ने अभी से ही सोशल मीडिया पर इसे जोर-शोर तरीके से प्रमोट करना शुरू कर दिया है।
गाने को पॉपुलर बनाने के लिए फेदर चैलेंज
हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘कहानी’ रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर फिल्म के गाने को दर्शकों के बीच पॉपुलर करने के लिए एक फेदर ट्रेंड चलाया जा रहा है। इस ट्रेंड की शुरुआत फिल्म के स्टार्स करीना कपूर और आमिर खान ने की है और अब नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर संग सिंह लाल सिंह चड्ढा के फेदर चैलेंज को बड़े ही मस्ती भरे अंदाज में करते हुए नजर आ रही हैं। नीतू कपूर ने फेदर चैलेंज का एडोरेबल वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- डिनर पर लाल सिंह चड्ढा का फिल्टर ट्राई करते हुए।
View this post on Instagram
फैंस को पंसद आ रहा वीडियो
नीतू कपूर और रणबीर कपूर का एक दूसरे संग ये मजेदार चैलेंज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस के वीडियो को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट सेक्शन में मां-बेटे की बॉन्डिंग पर अपना दिल हार रहे हैं। फैंस रणबीर और नीतू कपूर के इस वीडियो पर एडोरेबल, क्यूट लिखकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस को वीडियो में रणबीर और नीतू कपूर दोनों ही काफी क्यूट लग रहे हैं।
करीना ने शेयर किया वीडियो
नीतू कपूर और रणबीर कपूर का ये मजेदार वीडियो करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। इसके साथ ही करीना ने हार्ट और लव इमोजी के साथ उन्हें अपना प्यार भी दिया है। वहीं, रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने वीडियो पर हार्ट इमोजी के साथ अपना रिएक्शन दिया है।