बॉलीवुड

दूसरी बीवी को तलाक देंगे भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह, पत्नी बोली- जबरन करवाते हैं मेरा अबॉर्शन

भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार पवन सिंह फिर से चर्चा में चल रहे हैं। इस बार वो किसी अफेयर की वजह से नहीं बल्कि अपनी दूसरी बीवी को तलाक देने की वजह से सुर्खियों में आए हैं। वो अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेने जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कोर्ट में एप्लीकेशन भी दाखिल कर दी है।

वहीं दूसरी ओर उनकी बीवी ज्योति सिंह ने भी बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने भोजपुरी एक्टर पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। उन्होंने पवन पर मारपीट का आरोप तो लगाया है। साथ ही दावा किया है कि वो उनका जबरन अबॉर्शन करवाते हैं। दोनों की लड़ाई पूरी फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन चुकी है।

पहली पत्नी ने कर ली थी खुदकुशी, फिर ज्योति से की शादी

भोजपुरी स्टार पवन जितना रील लाइफ को लेकर चर्चा में नहीं रहते हैं, उससे ज्यादा निजी जीवन की वजह से सुर्खियां बटोरते हैं। उनकी पहली शादी नीलम नाम की लड़की के साथ हुई थी। हालांकि दोनों की शादी को एक साल ही हुआ था, कि अचानक नीलम ने आत्महत्या कर सबको चौंका दिया था।

इसके बाद पवन के जीवन में ज्योति आई। पवन ने ज्योति को साल 2018 में अपनी दूसरी पत्नी बना लिया था। दोनों ने धूमधाम से शादी की थी। शादी को 4 साल भी नहीं हुए कि पवन ज्योति से भी तलाक लेने जा रहे हैं। उन्होंने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है। हालांकि पहली तारीख में वो कोर्ट में नहीं पहुंच सके।

अक्षरा सिंह से खूब चला था अफेयर

पवन सिंह अपने रिश्तों में फ्लॉप ही साबित हुए हैं। जब उनकी पहली पत्नी नीलम ने आत्महत्या कर ली थी, तब वो भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के काफी करीब आ गए थे। दोनों के बीच अफेयर भी हो गया था। हालांकि अक्षरा और पवन का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

akshara singh father

पवन पर अक्षरा ने कई गंभीर आरोप लगाकर ब्रेकअप किया था। उन्होंने दावा किया था कि पवन उनके साथ मारपीट करते हैं। उनको गाली देते हैं और जान से मारने की धमकी के साथ ही प्रताड़ित किया करते थे। दोनों के ब्रेकअप के बाद ही पवन ने ज्योति से शादी की थी। हालांकि ये रिश्ता भी नहीं चल सका।

ज्योति ने लगाए पति पर गंभीर आरोप

ज्योति सिंह ने भी कोर्ट में अपने पति पवन पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। अपने वकील के जरिए ज्योति ने कोर्ट को बताया है कि पवन उनको अक्सर मारा-पीटा करते हैं। वो उनको गाली गलौच करते हैं और शादी के बाद जबरन दो बार उनका गर्भपात भी करवा चुके हैं। कोर्ट ने इस केस में नई तारीख दे दी है।

वहीं दूसरी ओर पवन सिंह ने कुछ समय पहले ही इशारों में पत्नी के साथ न रहने की बात बता दी थी। उनकी पत्नी नीलम की डेथ एनिवर्सिरी पर उन्होंने पत्नी को याद करते हुए इमोशनल नोट लिखा था। तभी खबरें सामने आई थीं कि वो अपनी पहली पत्नी को भूल नहीं सके हैं। तभी से उनकी मैरिड लाइफ चर्चा में चल रही थी।

Back to top button