समाचार

1 सिगरेट ने किया प्लेन क्रैश, पायलट ने कॉकपिट में सुलगाई सिगरेट, मौत के मुंह में चले गए 66 लोग

प्लेन में सफर करना हर किसी को पसंद होता है। ये एक जगह से दूसरी जगह तेजी से पहुंचने का सबसे बेस्ट साधन होता है। हालांकि जहां इसमें काफी सुविधा है तो वहीं कुछ रिस्क भी है। प्लेन क्रैश होने का खतरा हमेशा बना रहता है। हालांकि इसकी संभावना बहुत कम होती है, लेकिन फिर भी एक रिस्क तो रहता ही है। हम भी समय-समय पर इंजन खराब होने या पायलट के प्लेन पर कंट्रोल खोने के चलते लोगों की जान जाने की खबरें सुनते रहते हैं।

1 सिगरेट ने कर दिया प्लेन क्रैश

इस बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पायलट की एक छोटी सी गलती ने 66 लोगों की जान ले ली। पायलट को कॉकपिट में सिगरेट जलाना भारी पड़ गया। देखते ही देखते आग पूरे प्लेन में फैल गई और वह क्रैश हो गया। यह घटना 2016 की है। लेकिन तब प्लेन के क्रैश की वजह पता नहीं चल पाई थी। हालांकि अब जांच अधिकारियों ने प्लेन के हादसे का असली कारण पता लगा लिया है। और यह कारण पायलात का कॉकपिट में सिगरेट जलाना है।

यह हादसा जिस प्लेन में हुआ वह फ्रांस के पेरिस चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट से मिस्र के काहिरा जा रहा था। इस प्लेन के गिरने की वजह से 66 लोगों की जान गई थी। इसमें 1 ब्रिटिश शख्स, 12 फ्रेंच पर्यटक, 30 मिस्र के रहवासी, दो इराकी व कनाडाई नागरिक शामिल थे। यह प्लेन जब क्रैश हुआ तो सीधा भूमध्य सागर में जा गिरा था। प्लेन का नाम EgyptAir flight MS804 था। इसे पायलट Mohamed Said Shoukair चला रहे थे।

जांच से पता चली हादसे ही डिटेल्स

इस हादसे के बाद लोग क्रेश को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे थे। जैसे कुछ रिपोर्ट्स ने तो इसे आतंकी हमला तक बता दिया था। लेकिन जब इस हादसे को लेकर एक सर्च अभियान चलाया गया तो क्रैश की असली वजह सामने आई। अब दावा किया जा रहा है कि क्रैश के समय प्लेन के इमरजेंसी मास्क से ऑक्सीजन लीक हो रहा था।

इसी दौरान प्लेन उड़ाने वाले पायलट ने कॉकपिट में सिगरेट जला दी। इससे आग लग गई। ये आग कॉकपिट से होते हुए पूरे प्लेन में फैल गई। इससे प्लेन तुरंत क्रैश होकर समुद्र में गिर गया। यह काफी दुखद है कि पायलट की एक छोटी सी गलती के चलते 66 लोगों की जान चली गई।

Back to top button