बॉलीवुडविशेष

भाई के साथ दांत दिखा रही ये बच्ची अब बन गई है मशहूर हीरोइन, सोशल मीडिया पर खूब होती है ट्रोल

इंटरनेट पर कई हीरोइनों की फोटोज वायरल हो जाती हैं। इनमें से कुछ ऐसी हैं जो उनके बचपन की होती हैं। इन तस्वीरों में देखकर उन अदाकाराओं को पहचानना भी किसी चुनौती से कम नहीं होता है। इसी वजह से हम आपके लिए भी एक चुनौती लेकर आए हैं। एक मशहूर अदाकारा की बचपन की तस्वीर हम आपको दिखा रहे हैं।

जरा गौर से देखिए इस फोटो को, एक बच्चा और बच्ची दिख रहे हैं। दोनों ही दांत दिखाकर हंस रहे हैं। क्या आपको पता है कि अपने भाई के साथ दांत दिखा रही ये बच्ची बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा बन गई है। अगर आप पहचान गए कि ये बच्ची अब कौन सी एक्ट्रेस बन गई है, तो आप जीनियस हैं। अगर नहीं पहचाने तो खबर में देख लीजिए।

ये मशहूर अदाकारा बन गई है अब बच्ची

फोटो चैंलेज में दिख रही बच्ची को न पहचान पाने वालों की दिक्कत हम दूर कर देते हैं। ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि अपनी बेजोड़ एक्टिंग के लिए नाम कमाने वाली हीरोइन स्वरा भास्कर हैं। जी हां स्वरा ही बचपन में अपने भाई के साथ इतनी चुलबुली हुआ करती थीं। उनकी ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई थी।

swara bhaskar

स्वरा ने अपने गजब के अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक खास जगह बना ली है। वो भले ही साइड रोल में नजर आती हैं लेकिन लीड हीरोइन पर भारी पड़ने लगती हैं। उन्होंने तनु वेड्स मनु में कंगना की दोस्त का रोल किया था। इस फिल्म ने उनके करियर को अलग ही उड़ान दे दी थी। उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई थी।

34 साल की हैं स्वरा, जेएनयू से की है पढ़ाई

स्वरा इस समय 34 साल की हो गई हैं। उनका जन्म दिल्ली में 9 अप्रैल 1988 को हुआ था। वो फिलहाल अविवाहित हैं। उनके पिता जाने माने रक्षा मामलों के जानकार सी उदय भास्कर हैं, वहीं मां जेएनयू में प्रोफेसर हैं। स्वरा ने खुद भी अपनी पढ़ाई जेएनयू और मिरांडा हाऊस और सरदार पटेल विद्यालय से पूरी की है।

स्वरा अपने बेबाक विचारों के लिए भी काफी मशहूर हैं। खासकर सोशल मीडिया पर तो वो बहुत सक्रिय रहती हैं। देश के कई बड़े मुद्दों पर वो अपनी राय रखती हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर राजनीतिक कमेंट करने के लिए उनको खूब ट्रोल भी किया जाता है। इसके बाद भी वो बिना डरे अपनी बात रखने से परहेज नहीं करती हैं।

2009 में रखा बॉलीवुड में कदम

स्वरा ने पहले पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली में थियेटर ज्वॉइन किया था। साल 2008 में वो मुंबई चली गईं। उनको पहली फिल्म साल 2009 में ‘माधोलाल कीप वॉकिंग’ मिली। इसके बाद उन्होंने गुजारिश फिल्म में भी अभिनय किया था। हालांकि साल 2011 में आई तनु वेड्स मनु फिल्म ने इनकी किस्मत बदल दी थी।

swara bhaskar

इसके बाद से स्वरा को अच्छी फिल्में मिलने लगीं। साल 2013 में ‘राझंणा’ फिल्म में एक बार फिर अपने बेजोड़ अभिनय से स्वरा ने लोगों का दिल जीत लिया था। इसके बाद तनु वेड्स मनु रिटर्न से लेकर प्रेम रतन धन पायो फिल्म में इनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। स्वरा इस समय भी बॉलीवुड में काफी सक्रिय हैं और बड़े प्रोडेक्ट पर काम कर रही हैं।

Back to top button