अध्यात्म

भिखारी को भी राजा बना सकते हैं ये 6 उपाय, पैसों की तंगी है तो जरूर आजमाए

आज के जमाने में पैसों का लालच हर किसी को होता है। ये जितना भी हो हमेशा कम ही लगता है। इसे कमाने के लिए लोग दिन-रात मेहनत भी करते हैं। लेकिन कुछ को कड़ी मेहनत के बावजूद पर्याप्त पैसा नहीं मिल पाता है। उनकी किस्मत इतनी खराब होती है कि जो पैसा वह कमाते हैं, वह भी किसी न किसी वजह से खर्च हो जाता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के कुछ उपाय अपना कर आप पैसों के मामले में अपना भाग्य चमका सकते हैं।

भारत में लोग वास्तु शास्त्र को बहुत मानते हैं। इस वास्तु शास्त्र में जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ उपाय बताए जाते हैं। आज हम आपको पैसों की आवक बढ़ाने का उपाय बता रहे हैं। इन उपायों को करने के बाद आपके घर बरकत हमेशा बनी रहेगी। वहीं फिजूल खर्ची भी नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं कि ये उपाय कौन-कौन से हैं।

तुलसी चमकाएगी किस्मत

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना गया है। वास्तु शास्त्र भी इसे घर में लगाने की सलाह देता है। यदि आप घर में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो उसकी नियमित पूजा पाठ भी करनी चाहिए। उसे रोज स्नान कर जल चढ़ाना चाहिए। बस रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में जल चढ़ाना निषेध माना जाता है। तुलसी माता को प्रसन्न करने से मां लक्ष्मी भी खुश हो जाती है। फिर आपको पैसों की कोई कमी नहीं रहती है।

भूखे जानवरों को भोजन

वास्तु शास्त्र की माने तो हमे भूखे जानवरों को भोजन देना चाहिए। इसमें पक्षियों को दाना और गाय को रोटी देना सबसे अधिक लाभकारी माना गया है। घर में जब भी भोजन पकाए तो पहली रोटी गाय के नाम की बनाए। वहीं आखरी रोटी कुत्ते की होती है। इसके अलावा मछली को गीला आटा खिलाना भी लाभकारी होता है। इन उपायों से घर में धन की कमी नहीं होती है। जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। घर में सुख, शांति व समृद्धि बनी रहती है।

गुरुवार रखें विष्णुजी के नाम का व्रत

भगवान विष्णु को लक्ष्मीनारायण भी कहा जाता है। इसलिए यदि आप विष्णुजी को खुश कर देते हैं तो मां लक्ष्मी अपने आप ही खुश हो जाती है। इसलिए गुरुवार को विष्णुजी के नाम का व्रत रखें। इस दिन भगवान विष्‍णु के साथ मां लक्ष्‍मी पूजन भी करे। पूजा समाप्त होने पर लक्ष्मीनारायण का पाठ भी करना चाहिए। इससे घर में पैसों की आवक बनी रहती है।

दीपक से रोशन करे मंदिर

यदि आपकी जिंदगी में दुखों का अंधेरा है तो मंदिर में रोज एक दीपक लगाकर आप अपने जीवन में खुशियों की रौशनी ला सकते हैं। यदि संभव हो तो बाती की बजाय कलावे का इस्तेमाल क्रेन। इससे मां लक्ष्मी जल्दी खुश होती है। मंदिर के अलावा अपने घर के पूजा स्थल और आंगन में भी एक दीपक प्रज्वलित करें। इससे घर में सकारात्मकता बनी रहेगी।

शिवलिंग पर जल चढ़ाएं

भगवान शिव को भक्तों के दुख दूर करने के लिए जाना जाता है। ऐसे में यदि आप रोज सुबह स्नान कर सूर्योदय के पूरब शिवलिंग पर जल से अभिषेक करते हैं तो आपकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। आप शिवलिंग पर बेलपत्र, अक्षत और दूध जैसी चीजें भी चढ़ा सकते हैं। इससे शिवजी प्रसन्न होते हैं और आपके घर धन की कमी नहीं होने देते हैं। सभी दुख दूर करते हैं।

चंद्रमा की पूजा करें

कहते हैं जिस शख्स की कुंडली में चंद्र अच्छी स्थिति में होता है उसे जीवन में पैसों की कोई कमी नहीं होती है। दरअसल चाँद को धन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इनकी पूर्णिमा के दिन करना बेहद शुभ होता है। इससे जॉब में तरक्की और बिजनेस में लाभ होता है। वहीं घर में पैसा आना कभी नहीं रुकता है।

Back to top button