
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने अपने लिटिल प्रिंस की पहली तस्वीर दुनिया के सामने शेयर कर दी है। इस तस्वीर को देख उनके फैंस ही नहीं तमाम सेलिब्रिटी भी निहाल हो गए हैं और उनके बेटे को खूब ब्लेसिंग्स दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने अपने बेबी संग पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। तस्वीर में भले ही भारती के लिटिल प्रिंस का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन फैंस भारती के बेबी की झलक पाकर ही खुशी से झूम रहे हैं।
बेटे को गोद में लिए तस्वीर
भारती फोटो में अपने न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लिए हुए नजर आ रही हैं। अपने बेटे को गोद में लेकर उसे प्यार से सीने से लगाने पर एक मां को जो सुकून मिलता है, उसकी झलक भारती के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। तस्वीर में भारती को देखकर लग रहा है कि वो इस पल में ही कहीं खो गई हैं।
View this post on Instagram
भारती पिंक आउटफिट में नजर आ रही हैं, जबकि उनका लिलिट प्रिंस व्हाइट क्लोथ में लिपटा हुआ है। भारती ने अभी बेटे का चेहरा रिवील तो नहीं किया, हालांकि, कॉमेडियन के बेटे की एक झलक देखना ही फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग है।
भारती के बेटे को मिल रहीं ब्लेसिंग्स
बेटे संग अपनी पहली फोटो शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा- life line❤❤❤❤। भारती की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनपर अपना प्यार लुटा रहे हैं और नन्हें-मुन्ने को खूब सारी ब्लेसिंग्स दे रहे हैं। गौहर खान ने कमेंट किया- आपके लिए बहुत खुश हूं। ईश्वर आपके परिवार को आशीर्वाद दे। निशा रावल ने कमेंट किया- Awwwww! डियर भारती, आपको और नन्हे बेबी को ढेर सारी ब्लेसिंग्स।
डिलीवरी के 12 दिन बाद ही काम पर लौटीं
भारती सिंह अपने प्रेग्नेंसी फेज में सुपर एक्टिव रही हैं। उन्होंने डिलीवरी के एक दिन पहले तक जमकर काम किया है। अपने बेबी को बर्थ देने के 12 दिन बाद ही भारती काम पर वापस लौट आईं। कई लोगों ने भारती के इस जज्बे को सलाम किया तो कईयों ने भारती को ट्रोल भी किया। लेकिन मानना पड़ेगा भारती ने हिम्मत और हौसले का एक बड़ा उदाहरण सेट किया है।