बॉलीवुड

ऐश्वर्या से भी बड़ी स्टार बनेगी आराध्या, बच्ची का कैटवॉक देख फैंस ने तारीफ, देखें Video

बॉलीवुड में वैसे तो कई स्टार किड्स हैं। लेकिन कुछ ऐसे होते हैं जो सीधा दिल में उतरते हैं। उन्हें हम सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या भी ऐसी ही एक स्टार किड हैं। आराध्या अभी 10 साल की है। उन्हें कई बार मम्मी का हाथ पकड़े हुए पब्लिक प्लेस में स्पॉट किया जा चुका है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल होती है। इन दिनों आराध्या एक खास वीडियो की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है।

आराध्या ने किया शानदार रैंप वॉक

दरअसल इन दिनों आराध्या का एक रैंप वॉक करते हुए वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बड़े ही आत्मविश्वास के साथ रैंप वॉक करती दिखाई देती हैं। इस दौरान वे अकेली होती हैं और उनके साथ कोई नहीं होता है। लेकिन फिर भी वह जिस तरह से रैंप पर चलती हैं, वह सबका ध्यान आकर्षित कर लेता है।

यह वीडियो थोड़ा पुराना है। इसे थ्रोबैक वीडियो की तरह साझा किया गया है। हालांकि फैंस आराध्या के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में आप एक महिला की आवाज भी सुन सकते हैं। वह कहती है कि आरध्या बहुत शानदार है। वह काफी अच्छा कर रही हैं। आराध्या की रैम्प वॉक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस बोले- बड़ी होकर मां को देगी चुनौती

आराध्या शानदार कैटवॉक को देख फैंस अभी से कयास लगा रहे हैं कि वे बड़ी होकर एक अच्छी मॉडल या एक्ट्रेस बनेंगी। वहीं कुछ लोगों ने ये भी बोला कि आराध्या तो अभी से मां ऐश्वर्या को चुनौती देने लगी हैं। बताते चलें कि ऐश्वर्या और आराध्या एक दूसरे के बेहद करीब हैं।

आराध्या जब भी कहीं बाहर जाती है तो ऐश्वर्या एक पल के लिए भी बेटी का हाथ नहीं छोड़ती है। इस चीज के लिए कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर चुके हैं। लेकिन ये एक मां का प्यार और चिंता है। वह बेटी को लेकर काफी पजेसीव हैं।

वैसे इसके पहले भी आरध्या के और कई वीडियोज वायरल हो चुके हैं। इनमे से अधिकतर उनके स्कूल के होते हैं। बताते चलें कि आरध्या धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। इस स्कूल में और भी कई बॉलीवूड हस्तियों के बच्चे पढ़ते हैं। बरहाल आप भी आराध्या की कैटवॉक का यह शानदार वीडियो देख लीजिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Tashan (@bollywood_tashan)

वैसे आप लोगों को आरध्या का यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं। साथ ही वीडियो पसंद आया हो तो दूसरों के साथ शेयर भी करें।

Back to top button
?>