बॉलीवुड

कौन बनेगा करोड़पति: जानें किस हाल में जी रहे हैं शो को जीतने वाले लोग, एक विजेता तो बन गया IPS

‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो फिर से शुरू होने जा रहा है। इसका 14वां सीजन आने वाला है। हर बार की तरह इस बार भी शो को अमिताभ बच्चन ही होस्ट करेंगे। उन्होंने लोगों से सवाल पूछने भी शुरू कर दिए हैं। वैसे क्या आप जानना नहीं चाहेंगे कि इस शो को जीतने वाले लोग अब किस हाल में जी रहे हैं। चलिए हम आपको बताते हैं।

हर्षवर्धन नवाथे (2000)

इस शो के पहले करोड़पति विजेता महाराष्ट्र के हर्षवर्धन नवाथे थे। उन्होंने साल 2000 में शो जीता था। बाद में उन्होंने एमबीए करने के लिए यूके के विवि को चुना था। इस समय वो महिन्द्रा कंपनी में काम करते हैं।

रवि मोहन सैनी और अनिल कुमार सिन्हा (2001)

साल 2001 में केबीसी जूनियर के विजेता रवि मोहन सैनी थे। उस वक्त वो 11वीं के छात्र थे। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा पास की और आईपीएस बन गए। उनको गुजरात कैडर मिला था।

इसके अलावा अनिल कुमार सिन्हा ने भी इस शो को इसी साल जीता था। वो बैंक में काम करते थे। अब वो खुद का यूट्यूब चैनल चलाते हैं और लोगों को इस शो की तैयारी करवाते हैं।

ब्रिजेश द्विवेदी (2005) और राहत तसलीम (2010)

केबीसी के साल 2005 के विजेता ब्रिजेश द्विवेदी थी। वो भी एक करोड़ रुपये ले गए थे। उनकी अमिताभ ने खूब तारीफ की थी। हालांकि वो अब क्या करते हैं, इस बारे में पता नहीं है।

वहीं साल 2010 में एक महिला ने अमिताभ की चुनौती स्वीकार की थी। वो इस शो को जीती भी थीं। उनका नाम राहत तसलीम है। राहत ने अपना बुटीक चलाने का फैसला किया था। इस समय झारखंड में उनका बुटीक भी है।

सुशील कुमार (2011)

sushil-kumar

सुशील कुमार ने साल 2011 में इस शो में पांच करोड़ रुपये जीत लिए थे। वो बिहार के रहने वाले हैं। सुशील इन रुपयों का सही प्रयोग नहीं कर सके। वो शराब पीने लगे थे। इस समय वो स्कूल में पढ़ाते हैं।

सनमीत कौर सहानी और मनोज कुमार रैना (2012)

साल 2012 में सनमीत कौर ने इस शो को जीता था। उनको पांच करोड़ रुपये मिले थे। उन्होंने बाद में अभिनेता मनमीत सिंह से शादी कर ली थी। अब वो दिल्ली में अपना कपड़ों का ब्रांड चलाती हैं।

वहीं रेलवे कर्मचारी मनोज कुमार रैना ने भी एक करोड़ रुपये जीतने में सफलता पा ली थी। वो श्रीनगर के रहने वाले हैं। इस समय वो नौकरी करते हैं और जम्मू में रहते हैं।

फिरोज फातिमा और ताज मोहम्मद (2013)

साल 2013 में फिरोज फातिमा ने इस शो को जीता था। उन्होंने पहले से पक्का कर लिया था कि इन पैसों का क्या करना है। उन्होंने अपने पिता का इलाज करवाया और परिवार के कर्ज को दूर किया।

इसके साथ ही इस साल एक करोड़ जीतने वालों की लिस्ट में एक और नाम ता मोहम्मद का था। उन्होंने इस राशि से अपना मकान बनवाया था। अपनी बेटी का इलाज और दो अनाथ युवतियों की शादी करवाई थी।

अचिन व सार्थक नरूला और मेघा पटेल (2014)

साल 2014 में अचिन-सार्थक ने सात करोड़ रुपये जीते थे। दोनों ने अपनी मां के कैंसर का इलाज करवाने के लिए शो मं आने का फैसला किया था। फिलहाल दोनों अपना बिजनेस कर रहे हैं।

वहीं सीजन की दूसरी विजेता का नाम मेघा पटेल था। वो कैंसर से जंग जीत चुकी थीं। फिलहाल वो क्या कर रही हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी है।

अनामिका मजूमदार (2017)

अनामिक मजूमदार ने साल 2017 में शो को दजीता था। वो अपनी एनजीओ के लिए पैसा जुटाने आयी थीं। विजेता बनने के बाद उन्होंने लोगों की बेहतरी के लिए इन पैसों का प्रयोग किया।

बिनीता जैन (2018)

साल 2018 के विजेता के रूप में भी एक महिला का नाम था। बिनिता जैन ने इस शो में एक करोड़ रुपये जीते थे। वो इस समय कोचिंग सेंटर चलाती हैं और बच्चों को शिक्षा देती हैं।

अजीत कुमार और गौतम कुमार झा (2019)

साल 2019 में बिहार के अजीत कुमार ने शो को जीत लिया था। वो फिलहाल जेल में सुपरिटेंडेंट हैं। वहीं दूसरे विजेता गौतम कुमार झा भी थे। वो इस समय रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर हैं।

बबीता ताड़े और सनोज कुमार (2019)

वर्ष 2019 में बबीता ताड़े इस शो की विनर बनी थीं। वो शो जीतने के बाद भी स्कूल में रसोइये का काम करती हैं। वहीं दूसरे विजेता सनोज कुमार थे। वो सिविल सेवा की तैयारी में जुटे हैं।

नाजिया नसीम और मोहिता शर्मा (2020)

साल 2018 में नाजिया ने शो जीता था। वो रॉयल एनफील्ड कंपनी में काम करती हैं। यहां वो कम्युनिकेशन मैनेजर हैं। वहीं दूसरी विजेता मोहिता शर्मा थीं। वो आईपीएस अफसर हैं।

हिमानी, साहिल और गीता (2021)

वर्ष 2021 में इस शो को तीन लोगों ने जीता था। हिमानी बुंदेला जो आगरा की थीं। वहीं साहिल आदित्य और गीता गौर ने भी अमिताभ का चैलेंज स्वीकारा था और करोड़पति हो गए थे।

Back to top button