विशेष

आख़िरकार तीन साल बाद इस लड़की ने पूरा कर ही लिया अपना सपना, श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा!

श्रीनगर: हर व्यक्ति जीवन में कुछ ना कुछ अलग करने का सपना देखता है। कुछ लोग सपना तो देखते हैं लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए उचित प्रयास नहीं करते हैं। इस वजह से देखा गया सपना धुंधला पड़ जाता है। कुछ दिन में वह भूल जाते हैं और सपना, सपना रह जाता है। जबकि इसके उलट कुछ लोग सपना देखते हैं और उसे पूरा करने के लिए जी-जान लगा देते हैं।

जो लोग अपने सपनों को पूरा करने के लिए जी-जान लगा देते हैं, उनकी सहायता के लिए स्वयं ईश्वर भी किसी ना किसी रूप में उनकी मदद के लिए साथ आ जाते हैं। ईश्वर भी उन्ही लोगों की मदद करता है जो खुद की मदद करना जानते हैं। जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, उन्हें ईश्वर हर तरह से मदद करता है।

3 साल पहले देखा था तिरंगा झंडा फहराने का सपना:

अक्सर कई लोग कोई ना कोई सपना देखते हैं। ऐसे ही एक लड़की ने सपना देखा था कि वह कश्मीर के श्रीनगर में स्थित लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहराएगी। लड़की ने आज से लगभग 3 साल पहले यह सपना देखा था। लेकिन विपरीत परिस्थितियों की वजह से वह अपना सपना पूरा नहीं कर पा रही थी। आपको बता दें श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा झंडा नहीं फहराया जाता है।

वहीँ पर मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार:

भारत का हिस्सा होते हुए भी कश्मीर में तिरंगा झंडा नहीं फहराया जाता है। अहमदाबाद की रहने वाली तंजीम मेराणी का सपना आख़िरकार 3 साल बाद पूरा हो ही गया। तंजीम ने सोमवार को श्रीनगर के लाल चौक पर ना केवल तिरंगा झंडा ही फहराया बल्कि उन्होंने वहाँ रक्षाबंधन का त्यौहार भी मनाया। तंजीम पिछले साल 15 अगस्त को भी वहाँ तिरंगा झंडा फहराने गयी थीं, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखकर उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया।

भारत माता को है रक्षा की जरुरत:

इस बार तंजीम अहमदाबाद से 3 अगस्त को झंडा फहराने के लिए रवाना हुई थी। उनके साथ जयहिंद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन जयहिंद भी थे। तंजीम ने उन्हें राखी बाँधी और लाल चौक पर तिरंगा झंडा भी फहराया। उन्होंने कहा कि यह मेरी खुशकिस्मती है कि मैंने रक्षाबंधन के मौके पर लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहराया। उन्होंने यह भी कहा कि उनके स्कूल की 900 छात्राओं ने राखियाँ दी थी। तंजीम के साथ श्रीनगर गए नवीन ने कहा कि मैंने यहाँ आने से पहले ही कहा था कि भारत माता को रक्षा की जरुरत है।

Back to top button