बॉलीवुड

Alia ने नहीं निभाई कपूर खानदान की ये सबसे बड़ी रस्म, क्या नाराज हो गईं सास नीतू कपूर?

आलिया और रणबीर कपूर एक दूजे के हो चुके हैं। दोनों की शादी को भले ही दो दिन बीत गए हों फिर इनकी शादी का क्रेज अब तक बना हुआ है। दोनों के फैन्स इनके बारे में जानना चाह रहे हैं। इन दोनों की शादी से लेकर दूसरी फोटोज भी देखना चाह रहे हैं। बॉलीवुड की इस शादी का बज कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है।

ranbir kapoor and alia bhatt

आलिया ने तो रणबीर को अपना बना लिया है लेकिन एक और खबर सामने आ रही है। ससुराल में आते ही आलिया ने एक बड़ी रस्म नहीं निभाई है। ये रस्म कपूर खानदान की सबसे बड़ी रस्म मानी जाती है। आइए जानें वो कौन सा रिवाज है जिसको आलिया ने नहीं निभाया और इसके पीछे की वजह क्या है।

14 अप्रैल को रचाई शादी

रणबीर और आलिया ने कपूर परिवार के खानदानी घर ‘वास्तु’ में 14 अप्रैल को शादी की। दोनों ने बेहद सादगी से विवाह की रस्मों को पूरा किया। दोनों ही शादी के लिबास में काफी जंच रहे थे। वहीं आलिया ने तो ज्यादा मेकअप भी नहीं किया हुआ था जिसकी खूब चर्चा हो रही थी। शादी में दोनों ही ओर से कुछ ही मेहमानों को बुलाया गया था।

ranbir kapoor and alia bhatt

बॉलीवुड की इस शादी का लंबे समय से इंतजार हो रहा था। आखिरकार शादी हो गई और दोनों एक दूसरे के हो गए। पंजाबी रीति से हुई इस शादी में परिवार के लोगों ने खूब धमाल मचाया। वहीं शादी में ऋषि कपूर भी फोटो के जरिए मौजूद थे। नवविवाहित जोड़े ने उनका भी आशीर्वाद लेकर अपनी नई जिन्दगी शुरू की।

ये है वो रस्म जो आलिया ने नहीं निभाई

कपूर खानदान ने इस शादी को पहले पंजाबी रीतिरिवाज से करने का फैसला किया था। इसको भट्टे परिवार ने मान भी लिया और दोनों की शादी पंजाबी रीति के हिसाब से हुई। वैसे तो इस दौरान सभी रस्मों को निभाया गया लेकिन एक रस्म को आलिया की वजह से कैंसल करना पड़ा। ये रस्म कपूर खानदान की सबसे बड़ी रस्मों में से एक है।

इस रस्म को चूड़ा सेरेमनी कहते हैं। इसमें पंजाबी दुल्हन को अपने हाथों में चूड़ा पहनना होता है। आलिया की शादी में भी इस रस्म को रखा गया था। फिर बाद में इसको कैंसल करना पड़ा। आलिया ने इस रस्म को नहीं निभाया। पंजाबी मेहमान इस सोच में पड़ गए थे कि आखिर चूड़ा रस्म को क्यों नहीं निभाया जा रहा है।

ये है रस्म न निभाने की असली वजह

पंजाबियों की चूड़ा रस्म बड़ी खास होती है। नई दुल्हन के लिए तो काफी अहम मानी जाती है। इसके बाद भी आलिया ने इस रस्म को नहीं निभाया। इसके पीछे की वजह हॉलीवुड है। असल में आलिया हॉलीवुड में एक फिल्म की शूटिंग के लिए जाने वाली हैं। ऐसे में वो इस रस्म को पूरा नहीं कर सकती थीं।

रीति के हिसाब से अगर आपने चूड़ा पहन लिया तो आपको 40 दिन से लेकर 1 साल तक चूड़ा उतारना नहीं होता है। अगर ऐसा किया तो अपशगुन माना जाता है। आलिया को हॉलीवुड गेटअप में चूड़ा उतारना होगा। इस वजह से उन्होंने इस रस्म को नहीं निभाया और कपूर खानदान ने भी रस्म को कैंसल कर दिया।

Back to top button