
12 दिन के बच्चे को घर छोड़कर काम पर लौटीं भारती सिंह, बोलीं- काम तो काम होता है
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह की प्रेग्नेंसी से जुड़ी कई धारणाओं को तोड़ा है। अब बच्चा होने के बाद भी भारती सिंह महिलाओं को इंस्पायर करना नहीं छोड़ रही हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि डिलीवरी के 12 दिन बाद ही भारती सिंह काम पर लौट आई हैं। भारती को शुक्रवार के दिन रियलिटी शो हुनरबाज के सेट के बाहर पैपराजी ने स्पॉट किया।
जब रोने लगीं भारती सिंह
पैपराजी से बात करते हुए भारती सिंह ने बताया कि वे बहुत रोई हैं। घर पर छोटे बच्चे को अकेला छोड़ने के कारण भारती सिंह उदास हैं। हालांकि भारती ने ये भी माना कि काम से समझौता नहीं किया जा सकता है। भारती सिंह ने कहा- आज मैं बहुत रोईं। 12 दिन का है बेबी और… लेकिन काम काम है।
भारती के जज्बे को सलाम
मानना पड़ेगा काम को लेकर भारती सिंह के जज्बे को सलाम है। भारती ने अपनी पूरी प्रेग्नेंसी में काम किया है। अस्पताल मे. भर्ती होने से 1 दिन पहले तक वे काम कर रही थीं। और अब बच्चा पैदा होने के 12 दिन बाद भी काम पर लौट गईं।
View this post on Instagram
रणबीर-आलिया की शादी पर ये कहा
भारती ने इस दौरान आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी पर भी रिएक्ट किया। भारती ने कहा- दोनों को बहुत बहुत बधाई.. हमें बुलाया था लेकिन हम जा नहीं पाएं क्योंकि बच्चा छोटा था ना इसलिए। मालूम हो, 14 अप्रैल को बॉलीवुड के मोस्ट एडोरेबल कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हुई है। ये शादी सिर्फ 50 लोगों की मौजूदगी में हुई। सोशल मीडिया पर बस रणबीर और आलिया की ही शादी की चर्चा है।
आपको बता दें कि भारती सिंह की प्रेग्नेंसी को काफी हाईप मिला। भारती के मैटरनिटी फोटोशूट काफी चर्चा में रहे थे। कॉमेडियन ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। पेरेंट्स बनने के बाद भारती और हर्ष की खुशी का ठिकाना नहीं है। भारती ने जिस तरह मां बनने के बाद भी अपने वर्क कमिटमेंट को सबसे ऊपर.. रखा है, वो उनके डेडिकेशन को दिखाता है. पुराने एक वीडियो में भारती ने बताया भी था कि उन्हें घर पर खाली बैठना पसंद नहीं है। वे हमेशा काम करते रहना चाहती हैं। लेकिन सिर्फ 12 दिन के बच्चे को छोड़कर काम पर जाने को लेकर सोशल मीडिया पर लोग मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं।