समाचार

‘घर बिकाऊ है’, कांग्रेस के इस राज्य में हिन्दुओं ने मकान-दुकान के आगे लगाए बोर्ड, जानें वजह?

एक बार फिर देश का सौहार्द पूर्ण वातावरण बिगाड़ने की साजिश हो रही है। इसका उदाहरण रामनवमी के मौके पर हुई हिंसा के रूप में देखने को मिला। रामनवमी और नवसंवत्सर के अवसर पर उपद्रवियों ने जमकर बवाल मचाया। कई प्रदेशों से ऐसी खबरें सामने आईं जहां पत्थरबाजी की गई।

मध्य प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल और बिहार से लेकर झारखंड तक से सांप्रदायिक तनाव की खबरें सामने आई हैं। यहां शोभा यात्रा से लेकर जुलुसों पर पथराव किया गया और आगजनी की गई। वहीं कांग्रेस शासित एक राज्य में तो हालत ऐसी हो गई है कि हिन्दू समुदाय यहां से पलायन करने का मन बना चुका है।

इस राज्य में लगे मकान बेचने के बोर्ड

नवसंवत्सर पर कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान में भी जमकर हिंसा हुई। यहां करौली में नवसंवत्सर के अवसर पर हिन्दू संगठन बाइक रैली निकाल रहे थे। 2 अप्रैल के दिन उपद्रवियों ने बाइक रैली पर जमकर पथराव शुरू कर दिया। इससे वहां कई लोग घायल हो गए। पथराव के बाद से वहां तनाव फैला हुआ है।

करौली में साम्प्रदायिक तनाव के बाद वहां का हिन्दू समुदाय काफी डरा हुआ है। खासकर मुस्लिम बहुल इलाके के हिन्दू काफी भयभीत दिखाई दे रहे हैं। बीते हफ्ते में कई लोग अपना घर और दुकान छोड़कर दूसरी जगह रहने लगे हैं। कई लोग तो घर में ताला लगाकर अन्य जगहों पर भी रवाना हो गए हैं।

मकान-दुकान बेचने के लगाए बोर्ड

करौली में मुस्लिम इलाकों में रहने वाले हिन्दू लोग डर के साये में जी रहे हैं। हिंसा के बाद उनको अपने परिवार की चिंता सताने लगी है। खबरें यहां तक हैं कि वहां कुछ दुकानों और दो घरों पर विशेष वर्ग के लोगों ने कब्जा भी कर लिया है। इसी वजह से हिन्दू समुदाय के कुछ लोग तो अब वहां रहना ही नहीं चाहते हैं।

इन लोगों ने अपने घरों और दुकानों को बेचने का फैसला कर लिया है। घरों और दुकानों के आगे बिकाऊ के बोर्ड लगा दिए गए हैं। यहां रहने वाले हिन्दू समुदाय के लोग औने पौने दामों पर भी मकान और दुकान को बेचने का मन बना चुके हैं। जाटव, खटीक, धोबी और कुमावत समाज के लोग सबसे ज्यादा पलायन कर रहे हैं।

राजनीति भी गरमाने लगी, भाजपा उठा रही है मुद्दा

सांप्रदायिक तनाव के बीच राजनीति भी गरमाने लगी है। भाजपा के बड़े नेता तेजस्वी सूर्या करौली जाने का ऐलान कर चुके हैं। वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी करौली जाएंगे। हालांकि सरकार के मंत्री रमेश मीणा ने हिन्दुओं के पलायन को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि ऐसी अफवाह फैलाई जा रही है।

दूसरी ओर मध्य प्रदेश में भी रामनवमी की शोभा यात्रा पर पत्थर फेंके गए थे। हालांकि वहां शिवराज सरकार ने उपद्रवियों के खिलाफ जमकर एक्शन लिया। पत्थरबाजी करने वालों के घर बुल्डोजर से तोड़ दिए गए। 95 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा और लोगों की भी तलाश हो रही है।

Back to top button