
प्राइवेट जेट, मैसेराटी क्वाट्रोपोर्टे कार, आलीशान बंगला, ऐसी लाइफस्टाइल जीते हैं अजय देवगन
बॉलीवुड के सुपर स्टार्स में अजय देवगन का भी नाम है। डेब्यू फिल्म फूल और कांटे समेत उन्होंने दर्जनों हिट फिल्में दी हैं। 2 अप्रैल को इस स्टार बॉलीवुड एक्टर का जन्मदिन है। अजय देवगन यानी विशाल देवगन का जन्म 2 अप्रैल 1969 को हुआ था। अजय का जन्म पंजाब में हुआ। उनका परिवार बॉलीवुड के सबसे जाने-माने परिवारों में से एक हैं।
अजय देवगन जब 22 साल थे तब उन्होंने फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया था। गंभीर रोल से लेकर एक्शन और कॉमेडी सभी में तरह के किरदार में अजय देवगन जान डाल देते हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से दो बार नवाजा जा चुका है। अजय देवगन अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। वो बेहद शानदार और स्पेशल तरीके से अपनी जिंदगी जीते हैं।
अजय के पास अपना प्राइवेट जेट
अजय देवगन उन भारतीय अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके पास अपना प्राइवेट जेट है। इस प्राइवेट जेट का नाम हॉकर 800 है। उन्होंने साल 2010 में 6 सीटर का प्राइवेट जेट खरीदा था। इसकी कीमत 84 करोड़ रुपये है। वह इसका इस्तेमाल शूटिंग्स, प्रमोशन और पर्सनल ट्रिप्स के लिए करते नजर आते हैं।
अजय देवगन के बंगले का नाम शिवशक्ति
मुंबई में अजय देवगन शिवशक्ति में रहते हैं। उनका यह बंगला मुंबई के पॉश इलाके जुहू में स्थित हैं। ये बंगला अंदर और बाहर बेहद खूबसूरत नजर आता है। इसकी कीमत करीब 30 करोड़ रुपये है। यहां अजय अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं।
बंगले में हर सुविधा मौजूद
अजय देवगन के इस बंगले में जिम, स्वीमिंग पूल, मिनी थिएटर, लाइब्रेरी, और स्पोर्ट्स रूम भी है। अजय देवगन के बारे में आपने सुना ही होगा कि वह पार्टियों में नहीं जाते हैं। इसके अलावा वह हाई-फाई होने से भी बचते हैं और उनकी सिंपलिसिटी ही फैंस का मन मोह जाती है।
उनके घर का नजारा भी इनकी इसी पर्सनालिटी से मेल खाता है।अजय भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त है इसलिए उन्होंने अपने बंगले का नाम शिवशक्ति रखा है। इस बंगले में चार बेडरूम है। सभी बेडरूम को सबकी पसंद के हिसाब से डिजाइन किया गया है।अजय देवगन और काजोल ने दीवारों के रंग से लेकर फ्लोरिंग तक के लिए सफेद रंग चुना है।
कई फ्लैट, लंदन में भी घर
अजय के पास लंदन के पार्क लेन में एक आलीशान घर है, जिसकी कीमत 54 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास मुंबई में एक और प्लैट भी है, जिसकी रजिस्ट्री उन्होंने हाल में ही करवाई है।
अजय के पास पौने दो करोड़ की कार
अजय देवगन के पास मैसेराटी क्वाट्रोपोर्टे है। अजय इसे खरीदने वाले पहले भारतीय हैं। इस कार की कीमत मौजूदा समय में पौने दो करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पास रेंज रोवरसमेत कई गाड़ियां भी हैं जिसकी कीमत करोड़ों में है।