अध्यात्म

नवरात्रि में घर ले आएं ये 5 चीजें, माता रानी होंगी प्रसन्न, नहीं जाएगी घर की बरकत

आज (2 अप्रैल, शनिवार) से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू हो गई है। यह 11 अप्रैल, सोमवार तक चलेगी। नवरात्रि में माता रानी के भक्तों का उत्साह अलग ही लेवल का होता है। वे इन 9 दिनों तक माता को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। पूजा पाठ से लेकर व्रत रखने तक, मां को खुश करने के कई जतन करते हैं। कहते हैं कि नवरात्रि में मां भक्तों की मुराद जल्दी सुनती हैं।

नवरात्रि के 9 दिन बड़े शुभ माने जाते हैं। इन दिनों गृह प्रवेश, मकान-वाहन खरीदी, मुंडन, सगाई जैसी चीजें करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा नवरात्रि में कुछ खास चीजों को खरीदना भी लाभकारी होता है। इन्हें खरीदने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। तो चलिए जानते हैं कि नवरात्रि के दिनों में क्या-क्या खरीदना चाहिए।

चांदी से बनी चीजें

हिन्दू धर्म में चांदी को शुभ माना जाता है। किसी भी मांगलिक कार्य में इसका इस्तेमाल अच्छा होता है। चांदी संपन्नता का प्रतीक भी होती है। अतः इसे नवरात्रि में खरीदने से घर में बरकर हमेशा बनी रहती हैं। आप चांदी से बनी कोई भी चीज खरीद सकते हैं। इसे खरीदकर घर लाने के बाद पहले माता रानी के चरणों में अर्पित करें। इसके बाद ही इसका उपयोग अन्य कामों में करें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बन जाएगी।

मिट्टी से बना मकान

बाजार में मिट्टी से बने छोटे-छोटे मकान मिलते हैं। आप इन्हें नवरात्रि में खरीद लें। घर लाने के बाद इनकी माता रानी के सामने पूजा पाठ करनी चाहिए। ऐसा करने से आप असली की प्रॉपर्टी जल्द खरीद पाएंगे। वहीं आपके घर किसी की बुरी नजर नहीं लगेगी। घर में बरकत बनी रहेगी। दुख दर्द दूर होंगे। परिवार में खुशी और प्रेम बना रहेगा।

सुहाग व शृंगार सामग्री

नवरात्रि में शृंगार और सुहाग का सामान खरीदने के कई लाभ होते हैं। जैसे ऐसा करने से पति की उम्र बढ़ती है। वहीं जो लड़कियां कुंवारी हैं उन्हें उचित और मनचाहा वर मिलता है। इससे शादीशुदा महिलाओं के जीवन में सुख बढ़ जाता है। पति-पत्नी के बीच रिश्ते सुधरते हैं। इसकी वजह ये है कि माता रानी को शृंगार करना अति प्रिय होता है। इससे वे प्रसन्न होकर आप पर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखती हैं।

मौली

नवरात्रि में मौली खरीदकर उसके धागे में नौ गांठें लगा देनी चाहिए। फिर इसे मां के समक्ष रख देना चाहिए। ऐसा करने से मन की सभी मुरादें पूरी होती हैं। मां के आशीर्वाद से रुके कार्य भी समय पर और जल्द पूर्ण होते हैं।

पताका

नवरात्रि में लाल रंग का त्रिकोणीय प​ताका खरीदना भी शुभ होता है। इसे आपको नवरात्रि के पहले दिन ही खरीद लेना चाहिए। खरीदने के बाद से मां के पास नौ दिनों तक रख उसका पूजन करना चाहिए। फिर नवमी पर पताका माता रानी के किसी मंदिर की गुंबद पर लगा देना चाहिए। इससे सभी मुसीबतें दूर होती हैं और परिवार में सुख, शांति व समृद्धि आती है।

Back to top button